अभी नहीं बिक पाएगी बाबा रामदेव द्वारा बनाई गयी कोरोना की दावा कोरोनिल, सरकार ने कहा पहले…

दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने कोरोना वायरस की दवा का दावा करके सबको चौंका दिया है। योग गुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि उनकी बनाई हुई दवा कोरोनील कोरोना वायरस का इलाज करने में कारगर है।

उनके इस दावे पर आयुष मंत्री श्रीपद नाईक ने कहा कि यह अच्छी बात है कि बाबा रामदेव ने देश को एक नई दवा दी है, लेकिन नियम के अनुसार, इसे सबसे पहले आयुष मंत्रालय में आना होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमे रिपोर्ट भेजी गई है पहले हम इसे देखेंगे और रिपोर्ट देखने के बाद ही दवा को अनुमति दी जाएगी.






