अभी- अभी: देश के इस युवा खिलाड़ी की मौत, अक्षय कुमार ने जताया दुख

अक्षय कुमार ने गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती राष्ट्रीय स्तर के जिमनास्ट खिलाड़ी ब्रजेश यादव के जल्द ठीक होने की कामना की थी। लेकिन, इस खिलाड़ी के लिए अक्षय की दुआ भी नहीं काम आ सकी।

अभी-अभी: सरकार का बड़ा ऐलान 30 दिसंबर के बाद डबल होगें बैंक में जमा आपके पैसेimg_20161206101939

17 वर्षीय इस खिलाड़ी ने आज एक महीने 19 दिन के बाद दम तोड़ दिया। अक्षय ने ब्रजेश यादव की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है ‘ब्रजेश यादव के असमय मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। आपको शांति मिले। 
गोरखपुर के रहने वाले यह राष्ट्रीय स्तर के जिमनास्ट गुड़गांव के पारस हॉस्पीटल में भर्ती थे। आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में वह लंबे समय से अभ्यास कर रहे थे। लगभग एक माह पहले अभ्यास के दौरान गलत मूवमेंट से उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी।
इसी दौरान नसें भी दबने से हालत काफी नाजुक हो गई थी। शहर के एक अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें गुड़गांव के पारस हॉस्पीटल में रेफर किया था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण खेल मंत्री, जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति सहित कई लोगों ने लगभग 12 लाख रुपये उनके इलाज के लिए इकट्ठा किये थे। 
  
ब्रजेश के बारे में जानकारी होने पर फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने सोशल साइट पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमें अक्षय ने कहा था कि ब्रजेश बहादुर है। वो उसके साथ जिमनास्ट की प्रैक्टिस करना चाहते हैं।
उन्होंने मुंबई में अपना जिम बनाया हुआ है। सही होने पर वो उन्हें मुंबई बुलाएंगे और एक साथ प्रैक्टिस करेंगे। अक्षय ने यह भी कहा था कि उन्हें पता चला है कि ब्रजेश अच्छी मिमिक्री भी करते हैं। इस पर उन्होंने उनकी मिमिक्री सुनने की भी इच्छा जताई थी। 
लाइवइंडिया.लाइव.कॉम से साभार
Back to top button