अब 24 घन्टे 789861314 हेल्पलाइन नंबर पर अपराधों से सम्बन्धित दे सकते है सूचना

लखनऊ। राजधानी के ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों की गलियों में फल-फूल रहे अवैध कारोबार को सिरे से खत्म करने के लिए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने नई पहल की है। उन्होंने एण्टी क्राइम हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। क्राइम हेल्प लाइन नंबर अब आम आदमी इलाके में हो रहे अपराधों की जानकारी सीधे तौर पर पुलिस को दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी। हेल्प लाइन न बर पर सीधे तौर पर पुलिस अधिकारी जुड़े रहेगें और तत्काल कार्रवाई की जायेगी।
एसएसनी कलानिधि नैथानी की नई पहल
एसएसपी ने कहा कि 789861314 हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सएप भी चलता रहेगा, जिससे जनता द्वारा सीधे फोटो व वीडियो भेजकर भी सूचना दी जा सके। उन्होंने बताया कि एंटी क्राइम हेल्प लाइन के संबंध में सीओ अलीगंज दीपक कुमार सिंह को नोडल अफसर बनाया गया है। इसके अलावा अभिसूचना संकलन के लिए सीओ प्रज्ञान, राधेश्याम राय-9454401504, सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के लिए प्रभारी सेल इंस्पेक्टर अरूण कुमार सिंह-9454401508, अनिल कुमार सिंह 9453394474 को बनाया गया है। अपराध से जुड़ी महिलाओं की धरपकड़ के लिए महिला अफसरों में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शारदा चौधरी-9454403860 और कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक रंचना सचान-9454403845 को क्राइम हेल्प लाइन से जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रतिबंध लगाने की जिम्मेदार प्रभारी साइबर सेल विजय वीर सिंह सिरोही, स्वॉट टीम प्रथम अपराध शाखा निरीक्षक विमिलेश कुमार सिंह और आरक्षी सर्विलांस सेल वीर सिंह को सौंपी गई है। इस संबंध में यदि कोई सूचना प्राप्त होती हैं, तो तत्काल अपेक्षित कार्रवाई करते समुचित धाराओं में संबंधित थाने के मामलों में एफआईआर दर्ज किया जाएगा। उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी एवं बीट आरक्षियों को आदेशित किया गया है कि वह सभी अपने-अपने थाना क्षेत्र, हल्का व बीट क्षेत्र में इस संबंध में अधिक से अधिक सूचना एकत्र कर आवश्यक उचित कार्रवाई करेंगे।
SSP-LKO #Kalanidhi_Naithani ने जारी किया #Anti_Crime_Helpline_Number– 7839861314, 24 घन्टे अपराधों से सम्बन्धित दे सकते है सूचना ,सूचना देने वाले का नाम रखा जायेगा गोपनीय । @Uppolice @dgpup @adgzonelucknow @Igrangelucknow @upcoprahul @WeUttarPradesh @NBTLucknow
— Lucknow Police (@lucknowpolice) October 10, 2018
प्रोड्यूसर से यूजर तक फंसेगें चंगुल में
एसएसनी ने कहा कि एण्टी क्राइम हेल्प लाइन टीम अन्य अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर भी प्रतिबन्ध लगायेगीं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर टीम अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की तह तक पहुंचने का प्रयास करेगी। मादक पदार्थ और अवैध शराब के प्रोड्यूसर से लेकर यूजर तक का ब्यौरा जुटा कर कार्रवाई की जायेगी। मामले में रूपरेखा तैयार कर अवैध शराब के प्रोड्यूसर, सप्लायर, कैरियर व डिस्ट्रीब्यूटर एण्ड यूजर तक की जानकारी हांसिल कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
पढे:- एसटीएफ और सुलतानपुर पुलिस ने 25 हजार के दो इनामियों को किया गिरफ्तार
अनभिज्ञता जताने पर नपेंगें थाना प्रभारी से आरक्षी तक
श्री नैथानी ने चिन्हित अपराधों को जड़ से खत्म करने की मियाद 30 अक्टूबर तय कर दी है। उन्होंने राजधानी के सभी थाना प्रभारियों, बीट इंचार्जों को आगाह करते हुए कहा कि 30 अक्टूबर के बाद उक्त अवैध कार्य का होना पाया जाता है और थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, हल्का इंचार्ज से विभागीय पूछताछ की जायेगी। पूछताछ के दौरान अवैध कार्यों के बारे में अनभिज्ञता प्रकट करने पर थाना प्रभारी से लेकर चौकी इंचार्ज और आरक्षी के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई निलंबन तक की हो सकती है।
The post अब 24 घन्टे 789861314 हेल्पलाइन नंबर पर अपराधों से सम्बन्धित दे सकते है सूचना appeared first on .





