अब सूजी की जगह बनाये ओट्स ब्रेड उपमा

सूजी का उपमा तो सभी ने खाया होगा पर आज हम आपको बता रहे है ओट्स ब्रैड उपमा बनाने का तरीका .यह आसानी से पचने वाला डिश है. आप इसे ब्रेकफास्ट में भी सर्व कर सकते है,

अब सूजी की जगह बनाये ओट्स ब्रेड उपमा

आइए जानें इसकी रैसिपी-

 सामग्री

6 ब्रेड स्लाइस ,1/2 कप मसाला ओट्स,2 बड़े चम्मच तेल,1/2  चम्मच जीरा,1/2 चम्मच राई,2  प्याज कटे हुए,2 हरी मिर्च बारीक कटी,1/2  चम्मच हल्दी पाउडर,हरा धनिया बारीक कटा हुआ,1/2  चम्मच नींबू का रस,नमक स्वादानुसार

विधि  

1-ब्रेड को छोटे टुकड़ों में तोड़ कर रख लें.

2-नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें फिर उसमें जीरा और राई चटकने तक भूनें.

3-फिर उसमें प्याज व हरी मिर्च डाल कर पकाएं.  

4-फिर उसमें हल्दी पाउडर, नमक, ब्रेड के टुकड़े और ओट्स डालें.

5-अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें और 2 मिनट तक पकाएं. 

6-अब ऊपर से नींबू का रस और ताजा कटा हरा धनिया डाल कर गर्म- गर्म सर्व करें. 

Back to top button