अब बस ट्रेवलिंग में नहीं होगा इन्फेक्शन का डर…

अक्सर ही हम अधिकतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करते हैं. चाहे ऑफिस जाना हो या फिर कहीं ओर, कई बार पब्लिक बस से ट्रेवल करते हैं. यह ट्रैफिक के लिहाज से भी सही रहता है और बरसात में ड्राइविंग के रिस्क से बचने के लिए भी ठीक रहता है. लेकिन कई बार आप ये भी देखते हैं कि लेकिन मॉनसून के सीजन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अंदर इंफेक्शन का डर रहता है. खांसी, जुकाम, वायरल जैसी दिक्कतें बेहद आम हैं, जो अक्सर एक-दूसरे से हमें फैलती हैं. लेकिन आपको इससे बचने के लिए कुछ खास टिप्स बता रहे हैं.

मुंह में लॉन्ग डालकर चलें
अगर आप अदरक कैंडी नहीं खाना चाहते तो आप मुंह में एक लॉन्ग भी डालकर रख सकते हैं. सांस के जरिए फैलने वाली बीमारियों से रोकथाम में यह एक कारगर तरीका है. कुछ घंटे के सफर में आपके आस-पास बैठे लोगों के कारण आपको खांसी, जुकाम के प्रभाव से यह बचाए रखता है.
त्वचा संबंधी बीमारियां
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करने के बाद हाथ जरूर धोएं ताकि हाथ में लगे कीटाणु साफ हो जाएं. कोशिश करें कि यात्रा के दौरान अपने हाथों से अपने चेहरे और गर्दन के आस-पास ना छुएं. कई बार गंदे हाथों की वजह से स्किन इंफेक्शन हो जाता है.
घर पहुंचकर काढ़ा या काली मिर्च की चाय पिएं
मेट्रो, बस, ऑटो या कैब से सफर करते वक्त अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के पास बैठे या खड़े थे, जिसे खांसी या कोल्ड की दिक्कत थी तो आप घर पहुंचने पर काली मिर्च की चाय, तुलसी का काढ़ा जरूर लें. अगर ये नहीं लेना चाहते तो ब्लैक टी या कॉफी भी ले सकते हैं. लेकिन पहली दो चीजें आपको अधिक सुरक्षा देंगी.
हल्दी वाला दूध
अगर आपको दूध पीना पसंद है तो आप घर जाकर हल्दीवाला दूध तैयार करके ले सकते हैं. खासतौर पर बच्चों को इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए हल्दी का दूध जरूर दें.





