अब तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर मिलेगा 50 फीसदी रिफंड

रेलवे एक बार फिर अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है। अब एक जुलाई से तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर रेलवे अपने यात्रियों को 50 फीसदी रिफंड वापस करेगा।

इससे पहले रेलवे तत्काल टिकट कैंसिल करने पर एक भी पैसा रिफंड नहीं करता था चाहे वह टिकट ऑनलाइन बुक हो या फि र काउंटर से। वहीं, एसी कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करने के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। 1 जुलाई के बाद एसी कोच के लिए सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच में टिकट बुक कराना होगा।
ये भी पढ़े: अखिलेश के लिए लड़ता रहूंगा, ये कहकर अचानक भड़क उठे रामगोपाल
वहीं दूसरी ओर स्लीपर कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही रहेगा। एक जुलाई से वेटिंग टिकट नहीं मिलेगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब सिर्फ अंग्रेजी में ही नहीं, बल्कि यात्रियों की मांग के अनुसार उनकी भाषा में ही टिकट मिलेगा।
राजधानी और शताब्दी में सफ र करने वालों के लिए भी रेलवे सहूलियत देने जा रहा है। रेलवे ने फैसला किया है कि इन ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे लोगों को टिकट लेने में परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, रेलवे ने यह भी फैसला किया है कि इन दो प्रीमियम ट्रेनों में पेपर लेस वर्क कल्चर को लागू किया जाना चाहिए।





