अब डाकघर में भी बिकेगा गंगाजल, 250 ML की कीमत होगी सिर्फ इतने रुपए

भिवानी। लॉकडाउन के चलते अब भिवानी के लोगों को गंगाजल भिवानी में ही उपलब्ध होगा। भिवानी डाक विभाग ने लोगो को डाकखाने में ही गंगाजल उपलब्ध होगा। इसकी 250 एमएल की कीमत 30 रुपये होगी। कोई भी व्यक्ति डाकघर में जाकर 30 रुपये में गंगा जल ले सकता है, जो कि 250 एमएल की बोटल में मिलेगा।
भिवानी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। भिवानी के लोग इस बार कोरोना की महामारी के चलते कावड़ लाने हरिद्वार नहीं जा पाए। शिवरात्रि का पावन दिन भी अब आने वाला है। ऐसे में डाक विभाग ने हरिद्वार से ही गंगाजल 250 एमएल की बोटल में मंगवाया है। लोग डाकघर में जाकर अपनी जरूरत के हिसाब से गंगाजल ले सकते है और भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर सकते हैं।
भिवानी डाक विभाग के अधीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि भिवानी के लोगो के लिए भारत सरकार ने यह सुविधा भेट की है। उन्होंने बताया कि 30 रुपये प्रति 250 एमएल की बोतल में यह गंगाजल खरीदा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह जल विशेष तौर पर गंगोत्री से मंगवाया गया है, जो कि किसी भी डाकघर से लिया जा सकता है।





