अब घाटे से उबरेगी एयर इंडिया, सरकार ने बनाया है ये प्लान…

एयर इंडिया को घाटे से उबरने और विनिवेश के कदम पर सरकार साल 2019 में अपनाएगी तेज़ी. योजना के तहत सरकार एयर इंडिया में हिस्सेदारी बेचने के लिए सबसे पहले एयरलाइन के घाटे को कम करने के लिए 2 रास्तो पर कदम बढायेगी. पहला, एयर इंडिया को घाटे से उबरने के लिए सरकार एयर इंडिया की सब्सिडियरी को बेचेगी . इसमें एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ( AIATSL ), एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेस लिमिटेड ( AIESL) और एयरलाइन के नाम पर मौजूद तमाम ज़मीनों को बेच कर पैसा जुटाएगी .अब घाटे से उबरेगी एयर इंडिया, सरकार ने बनाया है ये प्लान...

सरकार को उम्मीद है कि एयर इंडिया सब्सिडियरी और ज़मीन बेचने के इस कदम से 9000 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब हो सकेगी. एयर इंडिया पर फिलहाल 55000 करोड रुपए का कर्ज है. इस कर्ज़ को सरकार ने दो हिस्सों में बांटा है जिसमे एक बड़े हिस्से को SPV यानी स्पेशल पर्पस व्हीकल की तरफ डाइवर्ट किया है. 

एयर इंडिया सब्सिडियरी बेचने से सरकार SPV के तकरीबन 29000 करोड़ रुपए के दबाव को झेलने में मदद मिलेगी. दूसरे कदम के तहत सरकार एयर इंडिया में ज़रूरत पड़ने पर समय समय पर पैसा भी लगाती रहेगी जिससे न केवल एयर इंडिया की वित्तीय हालात सुधरे, साथ ही एयरलाइन की यात्री सुविधाओं में भी सुधार और इजाफा हो सके .

Back to top button