अब आपका हृदय होगा मजबूत, बस करे ये काम

आजकल की लाइफ टेंशन से भरी हुई है| तनाव के चलते लोग अपने खान-पान पर जरा भी ध्यान नहीं देते है और ना ही नियमित रूप से व्यायाम ही करते है, जिससे आजकल कम उम्र वाले लोगो को भी हृदय संबधी रोग होने लगे हैं। हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो गलत तरीके से जीवनशैली को जीते हैं और दिल की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। 

दरसल दिल की बीमारी एक ऐसी खतरनाक गंभीर समस्या है जो चिंता का विषय है। यदि आप एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते है तो आपके दिल का सेहतमंद होना बहुत जरुरी है| व्यायाम और खेलकूद स्वस्थ्य जीवन शैली के मूलाधार हैं। शारीरिक श्रम करने से एक ओर जहां हमारे मसल्स मजबूत होते हैं, वहीं दूसरी ओर हृदय भी स्वस्थ और मजबूत होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी नहीं कि हम कोई खास कसरत करें। वैसे देखा जाये तो दोनों ही एक दुसरे के पूरक है|

आप स्वस्थ जीवनशैली के बिना सेहतमंद दिल नहीं पा सकते और यदि आपका दिल सेहतमंद नहीं है तो जायज सी बात है की आपकी जीवनशैली भी स्वस्थ नहीं हो सकती है| यदि आप दोस्तों के रोज आधे घंटे टहलते हैं तो भी बहुत बड़ा फर्क देख सकते हैं। आपको बता दे कि लापरवाही के चलते हृदय की बीमारियों से होने वाली मृत्यु-दर बढती जा रही है| इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम अपने ह्रदय का अच्छे से ख्याल करें। हृदय स्वास्थ्य के बारे में संपूर्ण जानकारी जानकर आप खुदको और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

जानिए कैसे होगा हृदय मजबूत ?

1) रोजाना व्यायाम करे  :- तेल और वसा युक्त भोजन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का निर्माण होता है जिससे रक्तवाहिनियों में क्लॉट बनने लगता है। ह्रदय को स्वस्थ्य रखने के लिए रोजाना व्यायाम जैसे सुबह दौड़ लगाना, पानी में तैरना, साइकिल चलाना इत्यादि कर सकते है| इससे दिल मजबूत होता है। दरहसल व्यायाम करने से दिल की शरीर की ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ती है। हृदय गति बेहतर होती है और  सांस लेने की प्रक्रिया में भी काफी सुधार होता है।लेकिन नियमित व्यायाम और खानपान पर ध्यान देकर हम दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

कच्चे आम के इन फायदों को जानकर आप हैरान हो जायेंगे

2) तनाव से रहे दूर :-  तनाव, सबसे ज्यादा दिल की बीमारियों का कारण बनता है।  तनाव कम करने के लिए  रोज कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें। अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें और चिंता करना छोड दे| व्यर्थ की चिंता से दूर रहे| खुले वातावरण की शैर करे, अनादित रहे| दोस्तों सगे सबंधियों क समय दे| अकेलेपन से भी तनाव निर्माण होता हैं|

3) वजन को बढ़ने न दे :- वजन का बढ़ना ऐसी समस्या है जो कई सारी बीमारियों को जन्म देती है| वजन अधिक बढ़ने पर भी आपको ह्रदय रोग हो सकता है|  वजन के बढ़ने पर होनी वाली समस्याए जैसे मोटापा, मधुमेह आदि के इलाज के लिए तो आपको समय मिल जाता है| लेकिन ह्रदय रोग ऐसा रोग हे जो आपको कभी भी समय नहीं देता है| तो ह्रदय को स्वास्थ्य रखने के लिए अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए|

4) मधुमेह पर रखें नज़र :- विशेषज्ञों की माने तो हर तीन महीने में एक बार एचबीए1सी लेवल जरूर जाँच करवाना चाहिए| यदि किसी को डायबीटीज है तो उसे भविष्य में दिल की बीमारियां होने का खतरा सामान्य लोगो के अपेक्षा अधिक रहता है। ऐसे में उन्हें रक्त में सुगर की जांच बार बार करवाते रहना चाहिए| साधारण चीनी के इस्तेमाल से बचें, कच्ची सब्जियां और छिलके वाले फल रोज खाएं।

5) नमक का सेवन कम करे :- नमक का सेवन अधिक करने से हृदय संबंधी समस्याएं होने का खतरा होता है। जीने भी उच्च रक्चाप की समस्या हैं उन्हें ह्रदय रोग होने का खतरा अधिक होता है| इसलिए यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो नमक का सेवन कम कर दे| वैसे भी उच्च रक्त चाप वाले व्यक्तियों को नमक को नमक के सेवन से पहेज करना चाहिए|

6) कॉफ़ी का सेवन करे :- काफी पीना आपके ह्रदय के लिए लाभदायक हो सकता है| विशेषज्ञों को माने तो जो लोग दिन में 2 से 4 बार कॉफी का सेवन करते है उनमे हृदय रोग होने का खतरा कम होता है। डायबिटीज के मरीजो के लिए फिर ग्रीन और ब्लैैक कॉफी ज्याेदा फायदेमंद होती है। लेकिन यदि आपको मधुमेह है तो इसका सेवन कम करे।

 
 
Back to top button