कच्चे आम के इन फायदों को जानकर आप हैरान हो जायेंगे

गर्मी का मौसम दस्तक दे चूका हैं| गर्मी यानी आम का मौसम| इन दिनों लोग आम खाना बहुत पसंद करते हैं| गर्मी की तपती धूप में कच्चा आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है| हम भारतीय गर्मियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इसी मौसम में कच्चे आम खाने का मजा मिलता| कच्चे आम की खटास आज भी मन को बेचैन कर देती हैं| कच्चा आम का नाम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता हैं| कुछ लोग कच्चा आम खाने के शौकीन है तो कुछ लोग पका हुआ आम खाने के शौकीन होते है| विशेषज्ञों की माने तो कच्चे आम  में इतने पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनसे कई बीमारियों में आराम मिल सकता है|

कच्चा आम खाने के कई फायदे हैं| जी हां, इसमें कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो शरीर की कमियों को पूरा कर शरीर को स्वस्थ बनाएं रखते हैं| आपको बता दे कि पका आम स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही कच्चा आम भी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है| आम जब थोड़ा बड़ा हरा कच्चा हो जाता है तो इसे नमक के साथ खाने का अलग ही मजा है| वैसे तो हम इसे अपने स्वाद के लिए खाते हैं लेकिन कभी आपने सोचा भी नहीं होगा कि कच्चे आम खाने से आपको कितना फायदा होता हैं| आप सोच नहीं सकते की यह आपके शरीर से कितनी बिमारियों को दूर करने में सहायक है|

जानिए कच्चे आम के खाने से होने वाले स्वस्थ्य लाभ

कच्चा आम  हमें लू लगने से बचाता है। साथ ही गर्मियों में जब त्वचा में लाल रंग के दाने होने लगते हैं, तो कच्चा आम त्वचा की सभी समस्याओं से शरीर को दूर रखता है|कच्चे आम में विटमिन सी की मात्रा इतनी रहती है, जितनी 35 सेब, 18 केले, 9 नींबू और 3 संतरे में पायी जाती है|

लिपस्टिक लगाने से महिलाओ को होता है यह रोग

कच्चा आम  डाइबिटीज़ के रोगियों के लिए बहुत अच्छा फल है| अगर आप इसे नियमित रूप से सही मात्रा में सेवन कर रहे हैं तो यह आपके शरीर के लिए लाभकारी होता है| इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में शुगर लेवल कम होता है| साथ ही यह शरीर में आयरन की पूर्ति भी करता है|  कच्चे आम को नमक के साथ खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, साथ ही यह उच्च तापमान से भी बचाता है।

कच्चे आम में विटमिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से यह रक्त विकार यानी खून में होने वाली किसी भी तरह की बीमारी या अशुद्धि को ठीक कर सकता है। कच्चा आम से ऐसिडिटी को दूर किया जा सकता है। कच्चा आम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है| कच्ची कैरी में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो खून को साफ करने में काफी मदद करते हैं| रक्त संबंधी कैसी भी समस्या हो, इसके सेवन से दूर हो जाती है|

किसीको यदि  बार-बार उल्टी आने की समस्या हो या फिर जी-मचलाने की समस्या हो, तो कच्चे आम का सेवन काले नमक के साथ करना लाभप्रद होता हैं| कच्चे आम से जी-मिचलाने जैसी समस्या दूर होती है| यदि किसी का रक्त गंदा हो, जिससे मुंहासे आ जाते हों , तो उसे कच्चे आम का जूस पीना चाहिए। यह जूस रंग भी साफ करता है और चेहरे पर निखार लाता है।

 
Back to top button