अफगानिस्तान में भूकंप, कश्मीर घाटी तक महसूस हुए झटके

अफगानिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिनका असर कश्मीर घाटी तक भी देखा गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है।
जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के जायबक क्षेत्र में था, जिसकी गहराई लगभग 190 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप सुबह 8:24 बजे आया जिसके बाद कश्मीर घाटी में भी हल्के झटके महसूस किए गए हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।





