अफगानिस्तान: चुनावी रैली में विस्फोट में मृतकों की संख्या हुई 22, 36 घायल

काबुल: अफगानिस्तान में चुनावी रैली में विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गयी है. देश में 20 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के पहले हमले और बढ़ने की आशंका है. अफगानिस्तान: चुनावी रैली में विस्फोट में मृतकों की संख्या हुई 22, 36 घायल

अफगानिस्तान में शनिवार को संसदीय चुनाव से जुड़े हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए. उत्तर-पूर्वी तकहर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद जवाद हेजरी ने बताया कि संसदीय चुनाव में किस्मत आजमा रहीं उम्मीदवार नजीफा यूसुफीबेक के प्रचार अभियान के दौरान हमला किया गया. 

उन्होंने कहा कि 22 लोगों की मौत हो गयी और 36 लोग घायल हो गए. इसमें अधिकतर आम नागरिक थे. हालांकि, प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक हफीजुल्ला सफी ने कहा कि 23 लोगों की मौत हुई है.

पश्चिमी हेरात प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जैलानी फरहाद ने बताया कि इंजील जिले में एक उम्मीदवार के चुनाव प्रचार कार्यालय पर दो बंदूकधारियों ने हमला किया. हमले में नौ वर्षीय बच्चे और एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

Back to top button