अपराध : चोरी करते पकड़ा गया चोर तो भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली जान

हाल ही में एक बार फिर अपराध का एक मामला नई दिल्ली से सामने आया है. इस मामले में आदर्श नगर इलाके में बीते शुक्रवार तड़के एक मकान में चोरी करते पकड़े जाने पर भीड़ ने एक नाबालिग की पीट-पीट कर हत्या कर दी है. खबरों के मुताबिक़ अब पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मकान मालिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है.

इस मामले में दिल्ली में भीड़ की पिटाई से दो दिनों में यह दूसरी मौत है और आपको याद हो इससे पहले नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार देर रात चोरी के शक में एक युवक को भीड़ ने मार डाला था. वहीं पुलिस ने बताया कि तड़के करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि लाल बाग में लोगों ने एक चोर को बुरी तरह पीटा है और वह यह सुचना मिलते ही मौके पर वहां पहुँच गयी.

वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ नाबालिग को जगजीवन राम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और वह परिवार के साथ लाल बाग में ही रहता था ऐसी खबर सामने आई. इसी के साथ जांच में पता चला कि वह पड़ोसी मुकेश के घर में घुसा था और खटपट सुनकर परिवार के लोग जाग गए.

वहीं कमरे में अनजान को देखकर उन्होंने शोर मचाया और उनका शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए और उसकी लात-घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई की. इस माले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है और नाबालिग पर कोई आपराधिक केस नहीं था. बताया जा रहा है वह लड़का नशे का आदी था.

Back to top button