अपने बेडरूम में करें ये एक उपाय, प्यार में कभी नहीं आएगी कोई कमी…

अक्सर घरों में पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर अनबन होती रहती है, लेकिन कब ये छोटे-मोटे झगड़े बड़े झगड़ों में तब्दील हो जाते हैं, पता ही नहीं लगता। इन झगड़ों के कारण उनके बीच प्यार कम होने लगता है और अंडरस्टैंडिंग खत्म होने लगती है। वास्तु के अनुसार, इन झगड़ों को खत्म करने के लिए राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन एेसा क्यों किया जाता है, इसके पीछे की वजह किसी को नहीं पता। आज हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों पति-पत्नी के बीच के प्यार को बढ़ाने के लिए राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने की सलाह दी जाती है।अपने बेडरूम में करें ये एक उपाय, प्यार में कभी नहीं आएगी कोई कमी...

वैसे तो हिंदू धर्म के अनुसार मैरिड कपल को बेडरूम में भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। लेकिन कुछ मान्यताओं के अनुसार जिन शादीशुदा कपल के बीच हमेशा तनाव बना रहता हो, उन्हें राधा-कृष्ण की तस्वीर ज़रूर लगानी चाहिए। जो नवविवाहित जोड़ा संतान सुख पाना चाहता हो, उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का बाल रूप दर्शाने वाली तस्वीर को अपने बेडरूम में लगानी चाहिए। इसे एेसे लगाएं कि महिला के सोकर उठते ही उसकी पहली दृष्टि इस पर ही पड़े।

इतना तो सब जानते ही हैं राधा-कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना जाता है, इसलिए कहा जाता है कि पति-पत्नी को अपने बेडरूम में सिरहाने की दीवार पर राधा-कृष्ण की सुंदर तस्वीर लगानी चाहिए। बता दें, ये तस्वीर अगर लाल रंग के फ्रेम में बनी हो तो परिणाम जल्दी और अच्छे मिलते हैं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच की दूरियां खत्म होती हैं और बुरा समय जल्द दूर होता है।

वास्तु के अनुसार, पति-पत्नी को अपने रिश्ते में प्यार को बढ़ाने के लिए राधा-कृष्ण की तस्वीर के ठीक सामने वाली दीवार पर अपनी तस्वीर लगानी चाहिए। पति-पत्नी अगर सुबह-शाम इस तस्वीर के दर्शन करेंगे तो उनका मानसिक तनाव कम होगा। साथ ही, आपस में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।

राधा-कृष्ण की तस्वीर को एेसी जगह लगाएं, जहां सुबह-शाम आपकी नजर उस पर पड़ती रहे। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। ध्यान रखें, राधा-कृष्ण की जो तस्वीर आप बेडरूम में लगा रहे हैं, उसमें राधा-कृष्ण के अलावा अन्य गोपियां न हों।
K

Back to top button