अपने बच्चो के लिए बनाये टेस्टी टेस्टी पास्ता

पास्ता  खाना बच्चो को बहुत पसंद होता है.और कुछ बच्चों की तो यह फेवरेट डिश है. आज हम आपको खटृा मीठा पास्ता बनाना सिखाएंगे. इसे आप अपने बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते है.

अपने बच्चो के लिए बनाये टेस्टी टेस्टी पास्ता

आइये जानते है इसे बनाने का तरीका  –
 
साम्रगी-

200 ग्राम पास्ता (उबला हुआ),1 गाजर (कद्दकूस की हुई),1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई),1/2 काली मिर्च ( बारीक पिसी हुई),1 प्याज (बारीक कटा हुआ),4 टमाटर पके हुए,4 लहसुन की कली,3 चम्मच तेल,3 लाल मिर्च,1 चम्मच चीनी,नमक स्वादनुसार

विधि-

1-सबसे पहले कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालें. तेल के गर्म हो जाने के बाद उसमें लाल मिर्च, प्याज और लहसुन डालें और उन्हें लाल होने तक भूनें.

2-अब इसमें टमाटर डालकर कुछ देर के लिए पकाएं. टमाटर के पक जाने के बाद इसमें नमक और चीनी मिलाएं और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.

3-मिश्रण के ठंडा हो जाने पर इस मिक्सी में ग्राइंड कर लें.

4-अब एक दूसरी कढ़ाई में तेल गर्म करें. उसमें गाजर और शिमला मिर्च डालकर उन्हें लाल होने तक भूनें. फिर उसमें नमक और काली मिर्च डाल दें.

5-इसके बाद इसमें उबला हुआ पास्ता डाल कर इसे कुछ देर के लिए पकाएं. कुछ देर बाद इसमें पहले से तैयार की गई  पास्ता सॉस मिला दें.

6-आपका गरमा-गरम खटृा मीठा पास्ता तैयार है.

 
Back to top button