अपने फैंस का दिल दुखने के लिए हार्दिक पांड्या ने मांगी माफी, किया था पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कॉफी विद करण शो में अपने निराशाजनक और विवादित बयान के लिए माफी मांगी हैं। भारतीय ऑलराउंडर हाल ही में अपनी टीम के साथी केएल राहुल के साथ शो में नजर आए थे। शो के नियम को ध्यान में रखते हुए होस्ट करण जौहर ने कुछ निजी और साजिशभरे सवाल पूछे। पांड्या ने बिना हिचकिचाए जवाब दिए, लेकिन अपने कई फैंस को हैरान कर दिया।अपने फैंस का दिल दुखने के लिए हार्दिक पांड्या ने मांगी माफी, किया था पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे

यह पूछने पर कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में से बेहतर बल्लेबाज कौन हैं? इस पर हार्दिक और राहुल ने बेझिझक मौजूदा टीम इंडिया के कप्तान का नाम लिया। पांड्या-राहुल के जवाब ने फैंस का दिल दुखाया। यह सुनते ही फैंस ने ट्विटर पर पांड्या और राहुल को लताड़ लगाई। पांड्या ने इसके बाद अपनी मुसीबतें तब और बढ़ा ली जब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ खुलासे किए।

हार्दिक पांड्या ने इस दौरान रिलेशनशिप, डेटिंग और महिलाओं से जुड़े अन्य सवालों के जवाब देकर फैंस का गुस्सा बढ़ा दिया। इसके बाद ट्विटर पर हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना हुई। पांड्या का सबसे परेशान करने वाला बयान रहा जब उन्होंने बताया कि उनके परिवार वालों की सोच काफी खुली हुई है और जब उन्होंने पहली बार लड़की के साथ शारीरीक संबंध बनाए तो घर आकर कहा, आज करके आया है।

पांड्या ने अपने पुराने समय को याद करते हुए यह भी बताया कि वह अपने माता-पिता को पार्टी में लेकर गए जहां उन्होंने बेटे से पूछा कि किस महिला को देख रहा है? उन्होंने एक के बाद एक सभी महिलाओं की तरफ ऊंगली दिखाकर बताया कि मैं सभी को देख रहा हूं। पांड्या जब आलोचनाओं से घिरे तो उन्हें समझ आया कि मामला हाथ से फिसलता जा रहा है। उन्होंने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस से इसके लिए माफी मांगी हैं।

ऑलराउंडर ने कहा कि वह शो के नेचर के मुताबिक ज्यादा खुल गए और साथ ही कहा कि वह किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे। पांड्या ने लिखा, ‘कॉफी विद करण में मेरे बयान पर ध्यान देते हुए मैं उन सभी से माफी मांगता हूं, जिनका मैंने किसी भी तरह दिल दुखाया है। ईमानदारी से कहूं तो मैं शो के अंदाज को देखते हुए ज्यादा खुल गया। मैं किसी की बेइज्जती नहीं करना चाहता था या किसी की भावनाओं को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था। रिस्पेक्ट।’

हार्दिक पांड्या हाल ही में चोट से उबरे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी दो टेस्ट के लिए उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया। हालांकि, टेस्ट सीरीज में पांड्या को अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला। अब 12 जनवरी से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेलेंगी, जिसमें पांड्या का अंतिम एकादश में शामिल होना लगभग तय नजर आ रहा है।

Back to top button