अपने किसी भी शुभ अवसर पर अपने मेहमानों को खाने के बाद खिलायें पाइनएप्पल केक…
जन्म दिन मतलब केक का होना जरुरी हैं और आज कल तो बच्चो से लेकर बड़ो की सभी प्रोग्राम में केक होता ही हैं. वैसे तो केक के सभी फ्लेवर टेस्टी होते हैं पर खास कर पाइनएप्पल केक का फ्लेवर ज्यादा तर पसंद किया जाता हैं. और ये केक मार्केट में बहोत महेंगे मिलते हैं, हम हर बार यही सोचते हैं की काश हमें केक घर पर ही कैसे बनाते हैं| ये पता होता तो हम भी बना लेते, तो आपकी परेशानी का हल लेके आये हैं तो आज हम सीखेंगे घर पर ही पाइनएप्पल केक कैसे बनाया जाता हैं.

पाइनएप्पल केक बनाने की सामग्री
1) आटा 2/3 कप
2) दानेदार चीनी 1 कप
3) अंडे 2
4) बेकिंग पाउडर ½
5) 1/8 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
6) 1 छोटा चम्मच नमक
7) 8 चुटकी बटर
8) एक बड़ा चम्मच पाइनएप्पल,
9) बारीक़ टुकडो में कटे हुए 1.5 कप
10) वनिला एसेंस ½
11) छोटा चम्मच निम्बू का छिलका ¼
12) छोटा चम्मच फेटि हुई मलाई 1 कप (वैकल्पिक)
13) पिसा हुआ पाइनएप्पल 3 चम्मच (वैकल्पिक)
पाइनएप्पल केक बनाने की विधि
ओवन को 350F पर गर्म करे. 9 इंच की कढाई ले और उसे अलग रख दे. न चिपकने वाली कढाई में धीमी आंच पर 2 चम्मच बटर को पिघलने दे. अब उसमे कटे हुए पाइनएप्पल डाले. अब उसे 10-15 पकने दे. अब एक छोटे भगोने में छना हुआ आटा, बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर और नमक मिलाये. अब एक बड़े भगोने में अन्डो को तोड़े और अन्दर के क्रीम को अच्छी तरह फेटे. अब उसमे बटर, चीनी, निम्बू का छिलका और वनिला एसेंस डाले. डालने के बाद तक़रीबन 5 मिनट तक मिश्रण को फेटे. अब आटे, नमक, बेकिंग पाउडर और दालचीनी पाउडर को चम्मच से अच्छी तरह मिलाये जबतक की आटा मुलायम न बन जाये. अब पकाये हुए पाइनएप्पल को अच्छी तरह फेटे और बटर मिलाकर मिश्रण तैयार करे. अब बनाये हुए मिश्रण को केक के सांचे में डाले और ओवन में कम से कम 25-30 मिनटों तक पकने दे.
अब केक बनने के बाद उसे फेटि हुई मलाई और पिसे हुए पाइनएप्पल से सजाकर परोसे.





