अपने इस ट्वीट की वजह से ट्विटर पर छा गए आनंद महिंद्रा

महिंद्रा ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद महिंद्रा अपने एक ट्वीट की वजह से ट्विटर पर छाए हुए हैं। अपने इस ट्वीट की वजह से उन्होंने सबका दिल जीत लिया है। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर मैजराती बर्डकेज (2006) नाम की गाड़ी के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह एक ऐसा पिंजरा है जिसमें मैं कैद होकर रहने को तैयार हूं।

सरकार का बड़ा फैसला: अब इनकम टैक्स भरने के लिए आधार अनिवार्यअभी अभी: डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में बैन की मुस्लिमों की एंट्री!

यह गाड़ी इटली की डिजाइन और इंजीनियरिंग कंपनी पिनिनफरीना ने तैयार की है। महिंद्रा के इस ट्वीट पर सिद्धांत खन्ना नाम के ट्विटर यूजर ने उनसे पूछ डाला कि अगर यह कार आपको इतनी ही पसंद है तो आप इसे खरीद क्यों नहीं लेते? इस पर आनंद महिंद्रा ने खन्ना को लिखा, ‘उसकी जगह हम लोगों ने कंपनी ही खरीद ली है।

सिद्धांत को शायद यह पता नहीं था कि आनंद महिंद्रा ने तो कार क्या कंपनी ही खरीद रखी है। महिंद्रा ने एक स्माइली के साथ ट्वीट किया, ‘हमने तो कंपनी ही खरीद ली है… (पिनिनफरीना)।’आनंद्र महिंद्रा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे सैकड़ों लोगों ने पसंद करने के साथ-साथ रीट्वीट भी किए। कई लोगों ने उनकी हाजिर जवाबी की प्रशंसा की।

बता दें कि दिसंबर 2015 में ही आनंद महिंद्रा ग्रुप ने इटली की कार डिजाइन कंपनी पिनिनफरीना का अधिग्रहण किया था। समझौते के तहत टेक महिंद्रा और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) ने 1.1 यूरो प्रति शेयर के हिसाब से पिनिनफरीना के 76.06 प्रतिशत शेयर खरीद लिए। खबर है कि महिंद्रा ने यह निवेश एक जॉइंट वेंचर के जरिए किया जिसकी 60% ऑनरशिप टेक महिंद्रा और 40% एमऐंडएम के पास है।

 

Back to top button