अपनी हवस मिटाने कोठे पर गया युवक, पेश की गई 4 साल से गायब बहन, और फिर…

हम सभी जानते कि रेड लाइट एरिया की स्थिती अच्‍छी नहीं है। बता दें कि ये एक ऐसा दलदल है जहां फंसने के बाद लड़कियों का निकलना नामुमकिन सा हो जाता है। सबसे जरूरी बात तो ये है कि इस दलदल में आधी से ज्‍यादा लड़कियां जबरदस्‍ती लाई जाती है या फिर वो धोखे से इसमें आ जाती है या फिर उन्‍हें कोई यहां जानबूझकर ढ़केल जाता है।

आज भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल एक बंदा रेड लाइट एरिया में पहुंच गया। इसके बाद उसने यहां अपने एक दोस्‍त की बहन जो 4 साल पहले गायब हो गई थी उसे देखा लड़की ने भी इसे देखा तो इन दोनों ने एक-दूसरे को पहचान लिया फिर लड़की ने उसे अपने बारे में सारी कहानी बताई।

जिसके बाद इस फेरी वाले व्‍यक्ति ने इसकी सूचना अपने दोस्त को दी। फिर क्‍या था इसके बाद लड़की की बहन पुलिस के पास पहुंची और फिर लड़की को रेड लाइट एरिया से छुड़ा लिया गया। लेकिन वहीं बरामद एक लड़की ने पुलिस को बताया कि वो पिछले करीब तीन साल पहले हरियाणा की एक महिला ने उसे शादी का झांसा दिया था। इसके बाद महिला ने उसे काम दिलवाने का झांसा देकर पहले उसे किशनगंज के चकलाघर में बेच दिया गया। बाद में उसे अशोक खलीफा के यहां फिर से बेच दिया गया।

उसने बताया कि यहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। इतना ही नहीं अगर कभी उसने इसका विरोध किया तो उसे मारा पीटा भी जाता था। वहीं दूसरी लड़की ने बताया कि ये बताया कि वो झारखंड के गुमला जिले की आदिवासी है और करीब 10 सालों से इस दलदल में फंसी हुई है एक महिला ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर पटना ले आई। वहां कुछ दिन रखने के बाद यहां लाकर उसे बेच दिया गया। तब से वह यहीं फंसी हुई है। इस दौरान उसने एक बेटी को भी जन्म दिया। जो अब पांच साल की है।

फिर पुलिस यहां पहुंची और अशोक खलीफा के घर में सर्च अभियान चलाया। पुलिस के साथ जाते ही उन्‍हें वहां दोनों लड़कियों ने पुलिस से अपनी दर्दभरी कहानी बताने लगी और छुड़ाने की बात कही। इसके बाद बरामद लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने अशोक खलीफा की पत्नी नसीमा खातून तथा उसके बेटे राहुल को अरेस्ट कर लिया।

Back to top button