अपनाएं ये टिप्स, गर्मियों में परफ्यूम की महक देर तक रखने के लिए

गर्मी में शरीर से पसीने की बदबू आना आम बात है। गर्मी में पसीने की बदबू आपके सारे मूड को खराब कर देती है। आप परफ्यूम लगाती तो हैं लेकिन कुछ ही देर में उसकी महक चली जाती है। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्‍स जिनको आजमाकर आप अपने परफ्यूम की महक को देर तक बरकरार रख पाएंगी।
अपनाएं ये आसान टिप्स:

# तभी परफ्यूम लगाएं जब आपकी स्किन पूरी तरह से सूखी हुई हो। यानी उस पर पानी ना हो। पानी सुखाने के बाद उस पर मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं, फिर परफ्यूम लगाएं।
# अगर स्किन पर पेट्रोलियम जेली लगाई हो और उस पर परफ्यूम लगाते हैं, तो उसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है।
# जब भी आप नहाते तो उसके बाद आपके पोर्स खुल जाते हैं, इसलिए नहाने के बाद शरीर को सुखाकर परफ्यूम लगाना चाहिए।
# अक्सर लोग ऐसा करते हैं कि परफ्यूम लगाने के बाद उसे दूसरे हाथ से रगड़ते हैं और फिर उसकी खुशबू सूंघते हैं। पर ऐसा करने से कभी भी परफ्यूम की खुशबू बढ़ती नहीं है बल्कि वह घट जाती है।
Back to top button