अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, आपकी खूबसूरती में आएगा कुदरती निखार

आजकल अपनी सुन्दता को बनाये रखने की चाह हर किसी की होती है। ब्यूटी टिप्स के कुछ पुराने तरीके भी हैं जिनके बारे में आपको नहीं पता होगा। आज हम उन्ही टिप्स के बारे में बात कर रहे हैं. फैशन एंड ब्यूटी टिप्स के मामले में आपको बहुत सारी जानकारी होगी लेकिन उन पुराने तरीकों को आप भूल गए होंगे. आज हम आपको वही बताने जा रहे हैं।
अपनाएं ये घरेलू नुस्खे:
पहले के समय में जब स्क्रब्स नहीं होते थे महिलाएं शक्कर को ऑलिव ऑइल या शहद में मिला कर उस मिश्रण का इस्तेमाल त्वचा को एक्स्फ़ॉलिएट करने के लिए करती थीं। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं यानी डेड सेल्स तो हट ही जाएंगी।
यदि आपकी आंखें भी फीकी और थकी नज़र आ रही हैं तो दादी मां का नुस्खा मानिए और खीरे के पतले टुकड़े काट कर अपनी आंखों पर रखिए।
खीरे में हाइड्रेशन के गुण होते हैं और यह प्राकृतिक रूप से आंखों को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही सूजी हुई आंखों से भी निजात दिलाता है।
Back to top button