ऑस्‍ट्रेलिया में पाई गयी एक अनोखी बिल्‍ली

अनोखी बिल्‍ली

ऑस्‍ट्रेलिया में इसी साल  दिसंबर में एक धारीदार भूरी बिल्ली ने जन्‍म लिया है। इस बिलली को नाम दिया गया है बैट्टी बी। बैट्टी की खासियत ये है कि इसने अनोखे रूप में जन्‍म लिया है। इसके दो मुंह, तीन आंख और दो नाक हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि आमतौर पर जन्‍म के कुछ समय बाद ही ऐसे जीवित नहीं रह पाते हैं पर इतना समय बीत जाने के बावजूद ये जीवित और सकुशल है।

बनी इंटरनेट संसेशन

हालाकि बैट्टी के जन्‍म को कुछ ही समय हुआ है पर जैसे ही उसकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं वे वायरल हो गईं। दस दिन बीतने के पहले ही बैट्टी इंटरनेट संशेसन बन चुकी थी। उसकी देखभाल करने वालों ने बताया कि बैट्टी को दो मुंह से ट्यूब के जरिए खाना खिलाया जाता है। उसकी देखभाल करना किसी दूसरी बिल्‍ली को पालने से काफी अलग है और इस बात का उसको दो मुंह से फीड कराने से कोई रिश्‍ता नहीं है।

सुनकर नहीं होगा यकीन, यहां भूत खिलाते हैं खाना

जिजिविषा से भरपूर

बैट्टी के चिकित्‍सकों का कहना है कि हालांकि उन्‍होंने उसकी काफी संजीदगी से देखभाल की है और सुरक्षित रखने में पूरी मेहनत की है, फिर भी जीवित रहने में बैट्टी की मजबूत जिजिविषा का भी बड़ा योगदान है। इतनी विचित्र होने के बावजूद वो उर्जा से भरपूर है और चंचल है।

Back to top button