सुनकर नहीं होगा यकीन, यहां भूत खिलाते हैं खाना

आपने दुनिया में कई तरह के रेस्टोरेंट देखे होंगे, पर क्या आपने कभी किसी ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में सुना है जिसमें भूत खाना खिलाते हैं।जी हां, हम आपको स्पेन में बने एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर बैठकर आराम से खाना खाने के लिए आपको काफी हिम्मत चाहिए। क्योंकि यहां पर खाना इंसान नहीं भूत खिलाते हैं।
डरिये नहीं , ये सचमूच के भूत नहीं होते, यह इस रेस्टोरेंट की स्पेशल थीम है। इस रेस्त्रां को काफी दिलचस्प बनाने के लिए ऐसा किया गया है। दरअसल, स्पेन में बने ला मासिया एंकांटडा नाम के इस रेस्टोरेंट में आपको भूत खाना परोसते हैं।

यहां पर आने के बाद आपका सामना कई तरह के भूतों से होगा और इन्हीं के बीच ही आपको खाना खाना होगा। यहां पर भूत केवल ग्राहकों को खाना ही नहीं खिलाते बल्कि वे उनके लिए बेहद डरावने अंदाज में कई कार्यक्रम का आयोजन भी करते हैं।

अंडे में अंडा देखा है कभी, इसके फायदे जानकर पागल हो जाएगे

दरअसल 17वीं शताब्दी के दौरान जोसफ मा रिएस ने मासिया तथा सुरोका ने मासिया सेंटा रोजा को बनवाया था लेकिन इसे बनवाने के कुछ समय बाद ही दोनों में संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने एक कार्ड के जरिए इस पर अपना हक चुनने का फैसला किया।
इस में रिएस को हार मिली और उन्होंने अपना घर छोड दिया। जिसके बाद यह इमारत सुरोका के पास आ गई लेकिन अकेले रहने के कारण यह कुछ समय बाद खंडहर में तब्दील होने लगी। जिसके बाद ही सुरोका ने फैसला लिया कि वे यहां पर एक रेस्टोरेंट बनवाएंगे। हालांकि सुरोका को पता चला कि यह इमारत शापित है तभी उन्होंने यहां पर बनने वाले रेस्टोरेंट में हॉन्टेड थीम रखने के बारे में सोचा। यही वजह कि यहां पर आने के बाद आपको यहां के वेटर भूत प्रेत के लिबाज में दिखते हैं। बेदह डरावनी होने के बावजूद यह रेस्टोरेंट लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है।

Back to top button