अनोखा मामला आया सामने 31 उंगलियों वाले अद्भुत बच्चे का हुआ जन्म

दुनिया अजब-गजब है। कभी-कभी ऐसी खबरें आती हैं कि हम और आप हैरान रह जाते हैं। इस दुनिया में आए दिन विचित्र बच्चों का जन्म होता रहता है। अब तक ऐसे अजीब बच्चों की पैदाइश के काफी मामले सामने आ चुके हैं। एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया, जब चीन में जन्मे एक बच्चे की 31 उंगलिया हैं। जिनमें 15 उंगलियां और 16 अंगूठे हैं।  

गजब : छात्र ने ट्रेन में रच दिया इतिहास, Whatsapp की मदद से कराई डिलीवरी

अद्भुत बच्चे का हुआ जन्म

आपको बता दें, चीन में जन्मा ये बच्चा एक अजीबोगरीब बीमारी से पीडि़त है। इस बीमारी से निपटने के लिए फिलहाल इस बच्चे की सर्जरी भी कर दी गयी। हालांकि अभी इसी तरह की दो और सर्जरी होनी बाकि हैं। हांग हांग नाम के इस बच्चे के हाथ में 15 उंगलियां और पांव में 16 अंगूठे हैं। 

दरअसल, ये बच्चा पॉलिडेकटाइलिज्म बीमारी के लक्षण से प्रभावित था, ये बीमारी अधिकतर बिल्ली और कुत्तों की प्रजातियों में पायी जाती है। जांच में एक खास बात और पता चली की इस बच्चे की मां की भी 6 उंगलियां और 6 अंगूठे थे।

Back to top button