विराट और अनुष्का की सगाई में ये है सबसे बड़ा रोड़ा!

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से सगाई की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए विराट कोहली ने कहा है कि वो अभी सगाई नहीं कर रहे हैं। विराट ने ट्वीट कर साफ किया कि वो सिर्फ छुट्टियां मनाने देहरादून पहुंचे हैं और उनका फिलहाल सगाई का कोई इरादा नहीं है।

कुछ दिनो बाद सिल्वर स्क्रीन पर इस अंदाज में नजर आयेंगी: प्रणिता सुभाष

अनुष्का की विराट से सगाई

विराट ने दी सफाई, नहीं कर रहा अनुष्का से सगाई

बॉलीवुड: ‘दबंग’ सलमान खान ने कुछ इस तरह से मनाया अपना 51वां बर्थडे..

विराट ने कहा कि मीडिया सिर्फ अफवाह फैला रहा है। ऐसी झूठी खबरें फैलाने से मीडिया बाज नहीं आता और वो उन्हें रोक नहीं सकते। विराट ने किसी भी प्रकार की गलतफहमी न हो इस लिए इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि वो सगाई नहीं कर रहे हैं। इससे पहले खबर थी कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान नए साल की शाम को अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से सगाई करने वाले हैं।

विराट ने यह भी कहा कि यदि वो और अनुष्का सगाई कर रहे होते, तो वह ये बात नहीं छुपाते। विराट ने बड़ी बेबाकी से ट्वीट कर अपने रुख साफ किया है। विराट हमेशा से ही अपने रिश्ते को लेकर काफी साफ रहे हैं और मीडिया का दखलअंदाजी के चलते उन्हें एक बार इस तरह का कदम उठाना पड़ा।

Back to top button