अनार से करें अपने चेहरे का इलाज, हमेशा चमकते रहेगे आप…

अनार एक ऐसा फूड है, जिससे सेहत के साथ-साथ ब्यूटी के भी कई फायदे मिलते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

इसके अलावा इसमें कई सारे औषधीय गुण होते है, जो हमारी स्किन और सेहत के लिए कारगार साबित होते है। अनार तो अनार है लेकिन इसका छिलका भी किसी से कम नहीं है। इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है, जो हमारी स्किन को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाते है। आइए जानते है अनार और उसके छिलके के कई ब्यूटी गुण। 

1. निखारे रंगत 

अनार के छिलके का पाऊडर शहद और चीनी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट के अपने हाथों से चेहरे पर रगड़े, फिर सादे पानी की मदद से चेहरे धो लें। इससे चेहरे की रंगत में निखार आएगा। 

यकीन मानिए पूरी जिंदगी आपको नहीं होगी कोई बीमारी, बस अपने डाइट में शामिल करें ये एक चीज

2. चेहरे की सफाई

अनार के रस को ओटमील के साथ मिलकार अपने चेहरे पर लगाए। इससे चेहरे की अंदर से सफाई होगी और चेहरे पर मौजूद गंदगी दूर होगी। 

3. पिंपल्स दूर 

अनार के बीज के पाऊड में शहद मिलाकर पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं, इसको हल्के हाथों से थोड़ी देर रगड़े।  20 मिनट ऐसे ही लगा रहने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। 

4. सॉफ्ट और शाइनी बाल

आधा कप अनार के जूस में नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं। इसको लगाने के 2 घंटे बाद शैंपू कर लें। 

5. चेहरे के दाग-धब्बे

रात को सोने से अपने चेहरे पर कॉट की मदद से आनार का रस लगाएं। सुबह उठने के बाद चेहरे पानी के साथ धो लें। 

Back to top button