अनचाहे बाल निकालने के लिए रेजर का इस्तेमाल है खतरनाक!
अक्सर महिलाओं के सामने सबसे मुश्किल सवाल यही आता है कि उन्हें शरीर के अनचाहे बाल निकालने के लिए वैक्सिंग करनी चाहिए या फिर शेविंग…? अगर आप भी महीने में 1 या 2 बार सलॉन जाती होंगी तो आपकी ब्यूटीशन आपको यही सलाह देती होगी कि वैक्सिंग ही बेहतर चॉइस है क्योंकि ऐसा कहते हैं कि शेविंगकरने से अनचाहे बालों की ग्रोथ और तेजी से होने लगती है और साथ ही बाल बेहद सख्त भी हो जाते हैं। लेकिन क्या सचमुच रेजर का इस्तेमाल करने के बाद आपके बालों की ग्रोथ में कोई बदलाव आता है? या फिर क्या रेजर का इस्तेमाल करना स्किन के लिए हानिकारक है? जानें इन सवालों के जवाब… 
शेविंग और वैक्सिंग के पीछे के साइंस को समझने की जरूरत है। जब आप शरीर के अनचाहे बाल निकलवाने के लिए वैक्सिंग करवाती हैं तो बाल जड़ समेत बाहर आ जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ जब आप शेविंग करती हैं यानी रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो आप उसे बीच रास्ते में काट देती हैं। लिहाजा ये बाल कुछ ही समय में वापस उसी लेंथ पर आ जाते हैं।
शेविंग से होने वाले नुकसान
इससे पहले कि हम रेजर का इस्तेमाल कर बालों को शेव करने के नुकसान के बारे में बात करें हम आपको इसके फायदे बताते हैं। वैक्सिंग की तुलना में शेविंग पेन-फ्री मेथड है यानी वैक्सिंग के दौरान आपको जो दर्द सहना पड़ता है वह शेविंग करते वक्त नहीं होता। साथ ही वैक्सिंग की तुलना में शेविंग में समय कम लगता है और इसके लिए आपको सलॉन जाने की जरूरत नहीं और इस मेथड में पैसे बी खर्च नहीं होते। अब इसके नुकसान की बात करें तो रेजर का इस्तेमाल करने के बाद स्किन ड्राई हो जाती है और खुजली भी होने लगती है। साथ ही शेविंग के बाद अंदर से निकलने वाले बालों की ग्रोथ भी बढ़ जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान
– शेविंग के बाद स्किन को सही तरीके से मॉइश्चराइज करें
– शेविंग के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें
– किसी और का रेजर यूज न करें, इंफेक्शन का खतरा रहता है
अपनी सुविधा के अनुसार यूज करें
अब अगर हम यह देखें कि शेविंग और वैक्सिंग में से कौन सा तरीका ज्यादा हेल्दी है तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के साइड इफेक्ट्स के साथ कंफर्टेबल महसूस करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वैक्सिंग करवाने के बाद भले ही बालों को दोबारा वापस आने में कुछ वक्त लगे लेकिन इससे स्किन लूज हो जाती है और हेयर बॉइल (बलतोड़) की घटनाएं भी हो सकती हैं और इसमें दर्द भी बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप वैक्सिंग के दर्द से बचना चाहती हैं तो शेविंग का ऑप्शन उतना बुरा नहीं है जितना उसे बताया जाता है।





