अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव को SP का जिलाध्यक्ष किया घोषित

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव को समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। उन्होंने इस संबंध में गुरुवार को विज्ञप्ति जारी की है। इसके पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पद का दायित्व एमएलसी महफूज खां के पास था। पप्पू यादव पिछले कई वर्षों से समाजवादी पार्टी में सेवा दे रहे हैं। उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए जिलाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। वह मूल रूप से बेलसर ब्लॉक के डिडिसिया कला ग्राम पंचायत के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति पर सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Back to top button