अधिक भानु सप्तमी के दिन कौन-से 5 काम करने से खुल जाते हैं स्वर्ग के द्वार?

सनातन धर्म में सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का अधिक महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 07 जून को अधिक मास की भानु सप्तमी मनाई जा रही है। इस बार की भानु सप्तमी बेहद खास मानी जा रह है, क्योंकि यह रविवार के दिन पड़ रही है।

धार्मिक मान्यता के असुसार, भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की साधना करने से कारोबार में सफलता मिलती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। भानु सप्तमी के अवसर पर शास्त्रों में बताए गए कामों को जरूर करना चाहिए। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

तांबे के लोटे से अर्घ्य देना- भानु सप्तमी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें। इसके बाद एक लोटे में जल लेकर कुमकुम, अक्षत और लाल पुष्प मिला लें। इसके बाद पूर्व दिशा की तरफ मुख करके उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। इस दौरान सूर्य देव के इस मंत्र “ॐ सूर्याय नम:” या “ॐ घृणि सूर्याय नम:” का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से नकारात्मकता दूर होती है और सूर्य देव की कृपा से कारोबार में सफलता मिलती है।

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ- अगर आप सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो भानु सप्तमी के दिन पूजा के दौरान आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस काम को करने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सफलता मिलती है।

बिना नमक का व्रत रखना- भानु सप्तमी के दिन व्रत रखने का अधिक महत्व है। इस दिन व्रत के दौरान नमक का त्याग करना चाहिए। शाम के समय बिना नमक वाला सात्विक भोजन ग्रहण करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भानु सप्तमी व्रत करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

जरूर करें आरती- पूजा के दौरान दीपक जलाएं और सूर्य देव की आरती करें। भगवान सूर्य को लाल चंदन या कुमकुम अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव की आरती करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य- अधिक मास की भानु सप्तमी के दिन जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार विशेष चीजों का दान जरूर करना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

Back to top button