अधिकारियों को मूर्ख बताने वाले ब्रावो को भुगतना पड़ा ये सब…

वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज डेरेन ब्रावो को अपने बड़बोलेपन का फल भुगतना पड़ा. अनुबंध को लेकर विवाद के बाद बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों को बड़ा मूर्ख कहने के कारण ब्रावो को टीम से बाहर कर दिया है. बता दें कि ब्रावो को जिम्बाब्वे में होने वाली आगामी त्रिकोणीय एक दिवसीय सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह 15 सदस्यीय टीम में जैसन मोहम्मद को लिया गया है.darren-bravo_

दरअसल ब्रावो को सी वर्ग का अनुबंध मिलने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के अधिकारियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने डब्ल्यूआईसीबी अध्यक्ष डेव कैमरन को इस्तीफा देने को कह दिया था. इस बारे में एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में कैमरन ने कहा कि ब्रावो को उनका बल्लेबाजी औसत गिरने के कारण सी वर्ग के अनुबंध की पेशकश की गई थी, क्योकि पिछले दो सालों में उनका औसत गिर रहा है.

जबकि अपने जवाब में ब्रावो ने ए वर्ग के अनुबन्ध की पेशकश से इंकार करते हुए उल्टे कमैरन बड़ा मूर्ख बताते हुए ट्वीट किया कि आप पिछले 4 साल से फेल हो रहे हैं, तो आप इस्तीफा क्यों नहीं देते.

Back to top button