अजीत जोगी इस बार नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्यों?

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से अलग हो कर जोगी ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नाम से अपनी अलग पार्टी बनाई थी। वे पूरी तरह चुनावी तैयारियों में जुटे थे और जमकर जन सभाएं भी ले रहे थे, लेकिन शुक्रवार को अचानक खबर आई की जोगी ने चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया है।

अजीत जोगी के बेटे अमित ने इस बारे में बयान देते हुए कहा कि अजीत इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है। बताया जा रहा है कि सहयोगी दल बसपा के उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने शुक्रवार को अजीत जोगी से अपील की कि वो स्वयं चुनाव न लड़ें।

7वां वेतन आयोग: जल्द केंद्रीय कर्मचारियों की इतनी हजार बढ़ा सकता है सैलरी

वजह स्पष्ट करते हुए लालजी वर्मा ने कहा कि ऐसा करने से आपका ध्यान एक जगह फोकस होकर रह जाएगा जबकि यदि आप चुनाव नहीं लड़ेंगे तो गठबंधन के सभी साथियों को जिताने के लिए पर्याप्त समय दे सकेंगे। आपके चुनाव प्रचार करने से विजय की संभावना बलवती हो जाएगी।

जोगी को लालजी का यह समीकरण रास आ गया और उन्होंने चुनाव न लड़ने का मन बना लिया है। हालांकि अधिकारिक रूप से इस बारे में अभी अजीत जोगी ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

Back to top button