अचानक कोरोना जांच के दौरान लाइन में खड़ी महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मामला जानकर हर कोई हुआ हैरान…

लखनऊ में एक गर्भवती महिला ने कोविड जांच के दौरान कतार में लगी दूसरी महिला की डिलीवरी कराई. इस मामले के सामने आने के बाद आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन ने महिला व बच्चे को जच्चा-बच्चा विभाग में पहुंचाया, जहां पर बच्चे को सुरक्षित तरीके से रखा गया है. अब सवाल उठ रहे हैं कि किसी गर्भवती महिला को लाइन में खड़े होने के दौरान डिलीवरी की नौबत क्यों आई और वह भी किसी दूसरी महिला की मदद से. इस मामले में अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल सामने आया है. हालांकि कार्रवाई करते हुए 3 डॉक्टर को ड्यूटी ऑफ कर दिया गया है जबकि अस्पताल के हेड ऑफ डिपार्टमेंट से रिपोर्ट तलब की गई है.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में इंदिरा नगर लखनऊ की रहने वाली महिला बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची थी. इस दौरान महिला को कोरोना जांच के लिए भेजा गया और महिला को लाइन में खड़ा कर दिया गया. इस दौरान महिला को काफी तेज दर्द हुआ और उसने लाइन में खड़े के दौरान ही बच्चे को जन्म दिया. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. वहां दौड़कर पहुंचे डॉक्टर व स्टाफ ने महिला और उसके बच्चे को जच्चा-बच्चा विभाग में भर्ती कराया.

इस पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है. राम मनोहर लोहिया के पीआरओ डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक, “आज (सोमवार) दोपहर इंदिरा नगर में रहने वाली महिला कोरोना की जांच के लिए लाइन में लगी थी. इस दौरान उसको डिलीवरी हुई, जिसके बाद उसको जच्चा-बच्चा वार्ड में एडमिट किया गया. हालांकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं लेकिन इस पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने पर तीन डॉक्टरों को ड्यूटी ऑफ कर दिया गया है. साथ ही हेड ऑफ डिपार्टमेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.”

Back to top button