बड़ी खबर: अगला IPL पाकिस्तान में होगा, इस खबर को सुनकर…

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का जादू प्रशंसकों पर ही नहीं चलता, बल्कि खिलाड़ियों पर भी इसका क्रेज सिर चढ़कर बोलता है. पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर  अकमल भी इससे अछूते नहीं हैं. उनकी जुबान पर भी IPL हावी है. मजे की बात है कि अकमल से जुड़ा वाकया सोशल मीडिया पर छा गया है.

दरअसल, क्वेटा ग्लैडिएटर की ओर से खेलने वाले 28 साल के उमर अकमल से ‘भारी भूल’ हो गई. वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर PSL को प्रमोट करने के दौरान वह PSL की जगह IPL बोल गए, हालांकि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने उस चूक को तुरंत सुधार भी लिया, लेकिन उनकी यह गलती सोशल मडिया पर वायरल हो गई.

उस वीडियो में अकमल कहते हुए सुने गए-  ‘जाहिर सी बात है क्वेटा की टीम कराची आई है और हम अपने होम ग्राउंड में खेल रहे हैं, और क्राउड जितना भी सपोर्ट करेगा हर टीम को, हमारी टीम उतना अच्छा परफॉर्म करेगी. और सब टीमों को अगर क्राउड इसी तरह सपोर्ट करता रहेगा तो इंशा अल्लाह… वो टाइम दूर नहीं कि अगला IPL… सॉरी PSL यहां पे होगा.’

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 26 मैच खेले जाने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मुकाबले पाकिस्तान में होंगे. पाकिस्तान में खेले जाने वाले आठ मैचों में तीन मैच लाहौर में निर्धारित किए गए थे, जो अब कराची में स्थानांतरित कर दिए गए हैं.

वनडे क्रिकेट में उस्मान ख्वाजा ने अपने पहले शतक को ‘खास’ कहा

Back to top button