पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- अगर मैंने राहुल गांधी की खोली पोल, तो वो कही मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे

जेना ने प्रेस वार्ता में कहा, “मैं जानता हूं कि राहुल गांधी 25 जनवरी को ओडिशा आएंगे। मैं उसी दिन उनकी पोल खोलूंगा जिससे वह जनता के बीच अपना मुंह दिखाने के काबिल नहीं रह जाएंगे।” हालांकि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर महाखुलासा के बारे में और कुछ नहीं बताया।
जेना का आरोप है कि राहुल गांधी ने ओडिशा की सत्ता पटनायक परिवार के पास ही रहने देने का फैसला किया है इसलिए उन्होंने बीजद के अध्यक्ष नवीन पटनायक के साथ महागठबंधन का एलान किया है।
जेना ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहे और कांग्रेस में वह उपयुक्त नहीं बैठते क्योंकि खनिजों को लूटकर उन्होंने “धन इकट्ठा” नहीं किया है। जेना ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक पर भी आरोप लगाए जिनके जवाब में पटनायक ने कहा कि अनुशासनहीनता में शामिल लोगों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है।





