अगर पहली बार वोट डाल रहे है तो जरुर जान ले ये बड़ी बात…

देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव काफी नजदीक आ चुके है और पांच राज्यों में इन चुनावों की तारीखे भी घोषित की जा चुकी है. इस आगामी चुनाव में वोट डालना हर नागरिक का अधिकार भी है और जिम्मेदारी भी. अकसर लोग सोचते है कि एक-दो वोट से देश या सरकार को क्या फर्क पड़ेगा, लेकिन हकीकत तो यह है कि देश के किसी भी चुनाव में एक-एक नागरिक के वोट का बहुमूल्य महत्त्व होता है. ऐसे में अगर आप पहली बार वोट डालने जा रहे है तो आपको इन बातो को पहले से ही जान लेना चाहिए.

अपने उम्मीदवार को जाने 

कई बार लोग पार्टी के प्रचार से प्रभावित होकर या अपने दोस्तों या अन्य लोगों के देखादेखी किसी भी उम्मीद्वार को वोट दे देते है. लेकिन आपको वोट डालने से पहले अपने उम्मीदवार के बारे में अच्छे से जानना बेहद जरुरी होता है. आप अपने उम्मीदवार के बारे में जानने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते है. इंटरनेट पर आज तक़रीबन हर नेता के बारे में तमाम जानकारियां होती है.

VVPAT  रशीद लेना न भूले 

हर पोलिंग बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM ) के ठीक बगल में इस बार  एक VVPAT मशीन भी लगी होगी, जो वोटर के वोट डालने कि बाद एक रशीद प्रदान करेगी. आप इस रशीद को लेना न भूले. इस रशीद से आप यह सुनिस्चित कर पाएंगे की आपने जिसे वोट दिया है आपका वोट उसी उम्मीदवार को गया है या नहीं .    

बड़ी खुशखबरी: आईआरसीटीसी कराएगा केरल की सैर, देनी होगी इतनी सी कीमत

इन दो मुख्य बातों को ध्यान में रखने के साथ-साथ आप इंटरनेट पर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर पहले से ही यह भी सुनिश्चित कर सकते है कि आपके घर से सबसे नजदीकी पोलिंग बूथ कोनसा है और कितने दूर है. 

Back to top button