अगर इंसान कभी न करें सेक्स, तो उसकी उम्र होगी इतने सौ साल…

एक अमेरिकी वैज्ञानिक  प्रोफेसर जावरॉन्कॉव ने का दावा है कि शारीरिक संबंध मनुष्य को उसकी पूरी क्षमता तक जीने से रोकता है। थिंक टैंक बायोजेरन्टॉलजी रिसर्च फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रोफेसर आलेक्स जावरॉन्कॉव ने कहा कि इंसान अगर शारीरिक संबंध बनाना छोड़ दे तो वह 150 साल तक जी सकता है।

उन्होंने कहा कि शादी और प्रजनन को टालना आपकी लाइफ एक्सपैक्टंसी में बदलाव का बाई प्रॉडक्ट होता है। उन्होंने शारीरिक संबंध की जगह नियमित रूप से उठक-बैठक, उछल-कूद जैसे व्यायाम करने और कम भोजन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। जावरॉन्कॉव ने बताया कि वह खुद फल, दही और प्रोटीन बार्स से रोज सिर्फ 1600 से 1700 कैलरीज ही लेते हैं। जावरॉन्कॉव ने कहा कि इससे 150 साल तक जीना बिल्कुल अवास्तविक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आपको तीस साल की उम्र के बाद से सिर्फ यह महसूस करते हुए जीना है कि कुछ भी संभव है।

महिलाओं से ये 5 बातें सुनने को हर मर्द रहता हैं बेताब, जानिये वो 5 बातें

विदित हो कि पिछले दिनों विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी कहा था कि हम बहुत जल्द ऐसी दुनिया में रहने लगेंगे जहां 100 साल तक जीना सामान्य होगा। डब्ल्यूएचओ की महानिदेशक डॉ. माग्रेट चान ने कहा कि दुनियाभर में लोगों का जीवन तेजी से लंबा हो रहा है। ज्यादातर लोग 60 साल और उससे भी ज्यादा की उम्र तक जीने की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य प्रणालियों, उनके वर्कफोर्स और बजट के परिणाम काफी संतोषप्रद हैं। सौ साल पहले ब्रिटेन में पुरुषों की औसत उम्र 48 साल जबकि महिलाओं की 56 साल थी। यह अब 60 साल से अधिक हो गई है। 

Back to top button