अगर आप भी टैटू बनवाकर पछता रहे हैं तो इन उपायों से हटाएं

आज के वक्त में टैटू बनाना आम बात हो गई है। अधिकतर लोग एक-दूसरें को देखकर टैटू  बनावाने लगे हैं। जोश-जोश में टैटू बनवा तो लेते हैं लेकिन बाद में पछताने लगते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि टैटू बनवाने में जितना खर्च आता है उससे अधिक उसे हटाने में आता है लेकिन आप घरेलू उपाय की मदद से आप टैटू हटा सकते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि टैटू को कैसे हटाया जा सकता है।अगर आप भी टैटू बनवाकर पछता रहे हैं तो इन उपायों से हटाएं

टैटू रिमूवल क्रीम – टैटू को लेजर ट्रीटमेंट के सहारे हटाया जा सकता है लेकिन इसका खर्चा अधिक होता है जिस वजह से हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता है। इसकी बजाए आप टैटू रिमूवल ​क्रीम का उपयोग कर सकते हैैं। ध्यान रहे अच्छी क्वालिटी की क्रीम खरीदें ताकि आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचे। 

नमक का घोल – घर पर नमक मिले पानी में कॉटन को भिगोकर टैटू पर आधे घंटे तक रब करें। ऐसा रोज करें लेकिन आधे घंटे सेे ज्यादा से रब नहीं करें।  

लेजर ट्रीटमेंट – लेजर ट्रीटमेंट महंगा जरूर होता है लेकिन घरेलू उपाय की बजाए लेजर ट्रीटमेंट से टैटू  जल्दी हटाया जा सकता है। इसके लिए 3 हजार से 10 हजार रूपए के बीच का खर्च आएगा। याद रहे लेजर ट्रीटमेंट किसी विशेषज्ञ से ही करवाए। क्योंकि इसके साइड इफैक्ट भी बहुत होते हैं।

क्या परमानेंट टैटू हटाने के बाद वहां पर न्यू स्कीन आती है ??

यह बात लाजमी है कि परमानेंट टैटू हटाने के बाद स्कीन चली जाती है लेकिन आप घबराएं नहीं स्कीन धीरे-धीरे आने लगती हैं। पर याद रहे अगर आप लेजर ट्रीटमेंट करवा रहे हैं तो विशेषज्ञ के बिना नहीं कराएं। नहीं तो आपकी स्कीन को खतरा कम हो सकता है। 

Back to top button