अगर आप भी खरीदते हैं ब्रांडेड कपड़े, तो रखें इन बातों का ध्यान, नही खाएंगे कभी धोखा

कुछ लोग इतने ब्रांड कॉंशस होते हैं कि वे बस ब्रांड लेबल देखकर ही कपड़े खरीदते हैं। लेकिन कभी-कभी वे ही ब्रांड के धोखे में आकर धोखे का शिकार हो जाते हैं। क्योंकि आजकल मार्केट में नकली सामानों की भरमार हो गई है और वे असली ब्रांड के नाम पर लोगों को धोखा देते हैं। वे असली ब्रांड के नाम पर सस्ते में सामान बेचकर ग्राहकों को आसानी से उल्लू बना देते हैं। अगर आप भी इनकी धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं तो सम्हल जाएं।  आज हम आपको बता रहे हैं कैसे आप नकली और असली ब्रांड्स में पहचान कर सकते हैं ताकि अगली बार से जब भी शॉपिंग पर जाएं तो इनके धोखे का शिकार ना बनें।

अगर आप भी खरीदते हैं ब्रांडेड कपड़े, तो रखें इन बातों का ध्यान, नही खाएंगे कभी धोखा

-सबसे पहले इस बात को गांठ बांध लें कि ब्रांडेड कपड़े हर जगह नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा शोरुम पर या उन्हीं के एक्सक्लुसिव शोरुम में ही मिलते हैं। इसके लिए आपको इस बात के लिए जागरुक होना चाहिए कि आप किस ब्रांड का सामान खरीद रहे हैं।

-ब्रांडेड कपड़ों की बात आती है तो ये कभी-कभी अनफिट नहीं होते हैं। ये फिटिंग के मामले में परफेक्ट होते हैं। बहुत कम ही ऐसे होते हैं जिन्हें फिटिंग कराने की जरुरत होती है। इसके लिए आप उन्हें पहन कर जरुर ट्राय कर लें इससे आपको असलियत समझ आ जाएगी।

-सभी ब्रांडेड कपड़ों या सामानों में उनका लेबल जरुर लगा होता है। इस बात को हमेसा ध्यान में रखे। ये हमेशा अंदर की तरफ लगा होता है जबकि नकली सामानों या कपड़ों में ये लेबल बाहर की तरफ से लगा होता है।

-ब्रांडेड जूते, बैग्स या ऐसे ही अन्य एक्सेसरीज को लेते समय इनकी फिनिशिंग को ध्यान से देखें। इनमें सभी चीजें क्वालिटी वाली होती हैं जबकि नकली सामानों में क्वालिटी पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

-ब्रांडेड कपड़ों की स्टिचिंग भी जबरदस्त होती है। इनके खुलने या खराब होने क डर नहीं होता है बल्कि नकली कपड़ों में ये बहुत ही कमजोर होता है और इनके कभी भी खुलने या खराब हने का डर बना रहता है।

Back to top button