अगर आप खुद को गुस्से से बचाना चाहते है तो अपनाये ये उपाय

जब भी किसी इंसान को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो उनका मन करता है कि वह खूब चीखें चल्लाएं। लेकिन कई बार परिस्थितियों पर आ रहा गुस्सा किसी व्यक्ति पर ही निकल जाता है। बाद में पछतावा भी होता है। आइए जानें क्या करें जब आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आए।

अगर किसी खास घटना या परिवेश पर गुस्सा आ रहा है तो वहां से बाहर निकल जाएं। थोड़ी देर के लिए कहीं घूम आएं यानी थोड़ी देर के लिए मौैजूदा स्थितियों से तत्काल परे हट जाएं। किसी विश्वसनीय दोस्त से बात करें। इससे आपका मन दूसरी दिशा में डाइवर्ट हो जाएगा। कोई तरल पदार्थ लें। चाहे ठंडा पानी हो, कोल्ड कॉफी हो या फिर कोई भी अन्य ड्रिंक।

ये भी पढ़ें: जेल में हनीप्रीत से मिलने आए भाई-बहन ने बोली ये बड़ी बात

और उल्टी गिनती शुरू कर दें। म्यूजिक सुन लें या कुछ भी ऐसा करें जिससे आपका ध्यान बंट सके।अगर आप गाड़ी चला रही हैं तो उसे थोड़ी देर के लिए रोक लें। बाहर का नजारा लें, गाड़ी में म्यूजिक ऑन कर दें और मन:स्थिति को बदलने की कोशिश कर दें। यदि आप रचनात्मक कार्यों में लगी हैं तो हाथों में कलम, ब्रश-पेंट या कैमरा पकड़ लें। हो सकता है कि गुस्से में आप अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ सृजन को जन्म दे दें। मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर में कोई गेम खेलें।

ये भी पढ़ें: लड़की को छेड़ रहे थे दो लड़के, पहले लड़की ने रोकी स्कूटी और फिर उन्हें किया बेहाल….देखिए वीडियो

घर पर हैं तो टीवी देख सकती हैं। आराम से बैठ जाएं और गहरी-गहरी सांसें लें। अपने खानपान पर ध्यान दें। ज्यादा मसाले, तेल-भुने खाद्य पदार्र्थों से परहेज करें। योग और मेडिटेशन करें। प्राणायाम गुस्से को काबू करने में बहुत फायदा करेगा। अंतर्मन की आवाज सुनें, अपने लिए प्रतिदिन कुछ नियत समय बिताएं। अपने प्रति दोस्ताना रुख अपनाएं।

Back to top button