अगर आपको है नॉनवेज से प्यार, ट्राई करें हनी चिकन

नॉनवेज के शौकीन लोग कोई भी दिन या मौसम नहीं देखते नॉनवेज खाने के लिए। वह नॉनवेज खाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। चाहे कितनी ही ज्यादा गर्मी क्यों न हो, अगर आपको है नॉनवेज से प्यार तो इसे खाने से कभी भी मना नहीं करेंगे। वैसे तो आपने नॉनवेज की कई अलग डिश ट्राई की होंगी. वह चाहे बिरयानी हो, मटन या बटर चिकन हो। इसके अलावा एक और चिकन है जिसका स्वाद अगर एक बार लिया तो दोबारा खाने से मना नहीं कर पाएंगे। हम बात कर रहे हैं हनी चिकन की जो क्रिस्पी होने के साथ-साथ थोड़ा मीठा भी होता है।नॉनवेज से प्यार, ट्राई करें हनी चिकन

कितने लोगों के लिए : 4 – 6

समय : 30 मिनट से 1 घंटा

सामग्री:

  • बोनलेस चिकन- 2 बड़े पीस
  • तेल- 3 बड़ा चम्मच
  • प्याज- 2 बड़े
  • लहसुन की कलियां- 40 ग्राम
  • शहद- 45 ग्राम
  • ऑरेंज जूस- 60 मिली
  • ऑरेंज सेगमेंट- 1
  • डार्क सोया सॉस- 30 मिल

यह भी पढ़े: वीकेंड पर शाम को बनाना ना भूलें आलू दही टिकी

विधि:

  • एक पैन में तेल गर्म करके इसमें प्याज और लहसुन डालकर नरम होने तक फ्राई करते रहें।
  • शहद, डार्क सोया सॉस और ऑरेंज सेगमेंट डालकर तब तक चलें जब तक कि शहद अच्छे से घुल न जाए।
  • अब चिकन को पीस कर अवन में 15 मिनट तक रखें और बेक करें।
  • बेकने के बाद इसमें सारा मिश्रण डालकर इसे अच्छे से मिला लें।
  • ओवन में 190 डिग्री पर 45 मिनट तक पकने के लिए रखें।
  • पकने के बाद इसमें ऑरेंज जूस मिलाएं और तय समय बाद चिकन बाहर निकाल कर धनिया पत्ति से सजा कर गर्मागर्म सर्व करें।

टिप्स:

  • आप चाहें तो किसी भी तेल में चिकन बना सकते हैं पर ऑलिव ऑयल का यूज़ बेस्ट होगा। इसमें फैट की मात्रा कम होता है।
  • धनिया से गार्निश किए बिना भी सर्व कर सकते हैं।
  • शहद का इस्तेमाल अपने हिसाब से करें। अगर मीठा ज्यादा पसंद है तो शहद ज्यादा डाल सकते हैं।
Back to top button