अगर अमेजन वाले मांगे आपका आधार कार्ड तो आप दे सकते हैं ये जवाब

सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं में आधार कार्ड को अनिवार्य किए जाने के बाद अब ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया ने भी गुम हो चुके पैकेज को ट्रैक करने के लिए आधार कार्ड मांगने का फैसला किया है। हालांकि अगर अमेजन आपसे भी आधारकार्ड की डीटेल मांगती है तो आप इसे सिरे से नकार सकते हैं।

दरअसल आधार कार्ड का प्रबंधन देखने वाली यूनीक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने पिछले साल ही आधार कार्ड की डीटेल शेयर करने को लेकर चेतावनी जारी की थी। UIDAI ने साफतौर पर कहा था कि अगर किसी थर्ड पार्टी को आपको आधार कार्ड नंबर मिल जाता है तो यूजर की निजी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है। ऐसे में आप किस तरह मान सकते हैं कि ऑनलाइन कंपनियां आपकी आधार पहचान की सुरक्षा कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें: प्रभु देवा को छोड़ अब इस नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ धूम मचा रही हैं नयनतारा
ये भी है एक रास्ता
UIDAI ने कहा था कि अगर आप आधार कार्ड की कॉपी जमा भी करते हैं तो बेहतर होगा इसे स्वप्रमाणित (सेल्फ अटेस्ट) जरूर करने के बाद जमा करने का मकसद लिख दें ताकि इसका गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सके।’ हालांकि अमेजन के एक प्रवक्ता में सफाई में बताया कि ग्राहकों की आधार डीटेल को कंपनी पूरी तरह सुरक्षित रखेगी और इसका किसी प्रकार से गलत इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।





