अगर अच्छी हुई है वोटिंग तो इसका भाजपा को ही होगा फायदा : प्रभात झा

 कांग्रेस हमेशा ही भाजपा पर जुमलों वाली सरकार का आरोप लगाती रही है, वही हद तो तब हो गई जब कांग्रेस का साथ भाजपा के पदाधिकारी ही देने लग गए। जंहा लोकसभा चुनाव में 15 लाख देने के वादे को खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जुमला बताया था तो वही अब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मप्र विधानसभा के लिए भाजपा द्वारा तैयार किये गए नारे अबकी बार-200 पार को जुमला बता कर भाजपा को संकट में ला खड़ा किया है। इंदौर प्रवास पर आये झा ने कहा कि चुनाव में नारा क्या 100 पार का लगाएंगे…नारा तो 200 पार का ही लगाएंगे ना साथ ही उन्होंने माना की यह नारा कार्यकर्ताओं में जान फूंकने व उत्साह बढ़ाने के लिए था।

में ज्योतिष तो नहीं पर फायदा भाजपा को होगा 
मिडिया चर्चा के दौरान झा ने कहा मैने कोई सर्वे देखा नहीं, और जनता ने अपना वोट दे दिया है, जमीन स्तर पर माहौल भाजपा के पक्ष में है। मैं कोई ज्योतिष तो नहीं हूँ हाँ पर इतना जरूर जनता हूँ प्रदेश में अच्छी वोटिंग हुई है और इससे फायदा भाजपा को ही होगा।

ठाकुर के बयान को जोड़ – तोड़ कर पेश किया 
चुनावो से पहले इंदौर तीन से भाजपा की विधायक और इस चुनाव में महू से पार्टी की प्रत्याशी रही उषा ठाकुर के बयान पर झा ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले वीडियो पर ठाकुर पहले ही सफाई दे चुकी हैं। उनके बयान को जोड़-तोड़ कर भी पेश किया गया है।

Back to top button