अखिलेश यादव पहुंचे मायावती के घर कहा बुआ जी जन्मदिन की हार्दिक बधाई

लखनऊ। आज 15 जनवरी को बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती का जन्मदिन है। अभी शनिवार को ही समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी का गठबंधन हुआ है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में राजनीति गतिविधि बहुत तेज हो चुकी है इसी गठबंधन के चलते आज अखिलेश यादव सुबह बहुजन समाजवादी पार्टी मुखिया के घर जा कर अपनी बुआ जी को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही बुआ जी को सॉल भी उठाया।
अभी 13 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मायावती और अखिलेश से मुलाकात करने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। तेजस्वी ने रविवार को बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मायावती के पैर छूकर ‘आशीर्वाद’ लिया। इसके अलावा तेजस्वी नेसपा-बसपा गठबंधन पर अपनी खुशी जताई और कहा कि यूपी में बीजेपी अब एक भी सीट नहीं जीत पाएगी
ये भी पढ़ें:- जन्मदिन के मौके पर मायावती ने भाजपा, कांग्रेस पर कसा तंज़





