कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो रहे सैनिकों को लेकर, अखिलेश यादव ने किया ये अजीब सवाल
कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो रहे सैनिकों को लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अजीब बयान आया है। अखिलेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा सवाल पूछा है कि सीमा पर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के सैनिक ही शहीद होते हैं, गुजरात के क्यों नहीं? लालू व केजरीवाल पर लगे आरोपों का बचाव कर रहे अखिलेश ने योगी सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

अखिलेश पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा पर निकले थे और इस दौरान वो मंगलवार को परिवार समेत झांसी दुर्ग घूमने आए।
यहां उन्होंने कहा- योगी सरकार की अभी परीक्षा चल रही है और नहीं लगता वह पास हो पाए हैं। सहारनपुर में पुलिस अफसर के घर हमला, जालौन दुष्कर्म कांड, बुलंदशहर में बुजुर्ग की हत्या ने कानून-व्यवस्था का बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीमा पर जवानों के अंग काटे जा रहे हैं, लेकिन चौड़ा सीना वाली बातें करने वालों पर चर्चा नहीं हो रही है।
हार से खुश हूं…
विधानसभा चुनाव में मिली हार से निराशा पर उठे सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हार से निराश नहीं, खुश हूं। अब परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल हो रहा हूं। साथ यह भी कहा कि प्रदेश में अब सरकार नहीं है, इसलिए जानकारी यात्रा पर निकला हूं, ताकि पता चल सके कि आखिर जनता ने क्यों हराया।
यह भी पढ़े: अभी अभी: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने राहत के बाद फिर दिया जोर का झटका, बैंकों में…
मुझे तो हिंदू नहीं मानते
योगी सरकार के गौ प्रेम पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि पशु मेरे घर भी पलते हैं, लेकिन कभी सुर्खियां नहीं बने। उन्होंने सड़क पर विचरण कर रहीं गायों से लेकर गाय के कारण मनुष्य की हत्या तक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वे लोग तो मुझे भी हिंदू नहीं मानते।
गाइड को दिए 10 हजार
परिवार के साथ दुर्ग का दीदार करने आए पूर्व सीएम अखिलेश यादव 25 मिनट यहां रहे, लेकिन किला नहीं घूमा, जबकि उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव व बच्चों ने किले का भ्रमण किया और गाइड राम प्रसाद को एक लिफाफा दिया, जिसमें 10 हजार रुपए थे।
टिकट लेकर घूमा किला
अखिलेश यादव के लिए किले के पट खुले थे तो कर्मचारी आवभगत के लिए तैयार थे, लेकिन उनके आने से पहले सपाइयों ने 20 टिकिट खरीदे, ताकि किसी तरह के आरोप न लग सकें।





