अभी अभी: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने राहत के बाद फिर दिया जोर का झटका, बैंकों में…

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को जोर का झटका दिया है। एसबीआई ने ऐलान किया है कि एक जून से कई सेवाओं के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। इसके अलावा अगर आप बैंक से कटे-फटे नोट बदलते हैं तो उसके लिए भी चार्ज देना पड़ेगा। एसबीआई के चार्जेस में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी की गई है।
एसबीआई के चार्जेस में बढ़ोत्तरी से ग्राहकों में मायूसी
एक जून से बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट के ग्राहकों को पैसे निकालने, नए कार्ड इश्यू करवाने जैसी सुविधाएं के लिए भी 1 जून से चार्ज देना होगा। ग्राहकों में इन बढ़ोत्तरी से काफी मायूसी है।
पांचवीं बार से कैश विड्रॉल पर लगेगा चार्ज
ग्राहकों के लिए SBI से कैश विड्रॉल सिर्फ चार बार तक के लिए ही फ्री रहेगी। इसमें ATM ट्रांजैक्शंस भी शामिल हैं। चार बार से ज्यादा SBI की ब्रांच से भी कैश विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 50 रुपए का सर्विस चार्ज लगेगा। SBI के एटीएम से 4 बार से ज्यादा विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 10 रुपए सर्विस चार्ज देना होगा। दूसरे बैंक के ATM से 4 बार से ज्यादा कैश विड्रॉल पर हर ट्रांजैक्शन पर 20 रुपए सर्विस चार्ज लगेगा। इस सबके अलावा बड़ी बात यह है कि इन चार्जेस के अलावा सर्विस टैक्स भी देना पड़ेगा।
यह भी पढ़े: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: रेल यात्रियों को अब घर बैठे मिलेगा टिकट, लाइन का झंझट खत्म
पुराने कटे-फटे नोट बदलने पर भी लगेगा चार्ज
देश के सबसे बड़े बैंक ने इस बात का भी ऐलान किया है कि 20 से ज्यादा या 5,000 रुपए से ज्यादा कटे-फटे नोट बदलवाने पर अब 2 से लेकर 5 रुपए तक का चार्ज+सर्विस टैक्स वसूलेगा। इसके तहत हर नोट पर 2 रुपये या हरेक 1,000 रुपये पर 5 रुपये चार्ज, जो भी ज्यादा होगा, वह वसूला जाएगा। 5,000 रुपए तक कीमत होने पर हर नोट पर 2 रुपये चार्ज+सर्विस टैक्स वसूला जाएगा और 5000 रुपये से ज्यादा कीमत होने पर हर नोट पर 5 रुपये चार्ज+सर्विस टैक्स लिया जाएगा। कटे-फटे 20 नोट जिनकी कुल कीमत 5,000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी तक बदलने पर SBI कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा।
RBI ने दिए कटे-फटे नोट को लेकर दिए थे ये निर्देश
30 अप्रैल को ही RBI ने बैंकों को कटे, लिखे, पुराने व फटे नोटों को लेने के लिए कहा था. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को साफ निर्देश दिया है कि उन्हें गंदे नोट लेने ही होंगे और इसे लेने से वे इनकार नहीं कर सकते। लेकिन अगर आप SBI में कटे-फटे या गले-गीले नोट जमा कराएंगे तो आपके ऊपर अतिरिक्त चार्ज देना होर्गा।
बेसिक बैंक डिपॉजिट अकाउंट के नए कार्ड पर भी लगेंगे एसबीआई के चार्जेस
1 जून से SBI एक्स्ट्रा डेबिट कार्ड इश्यू करने पर भी चार्ज लेने की तैयारी कर रहा है। एक जून से बैंक सिर्फ रुपे डेबिट कार्ड ही मुफ्त में जारी करेगा। बाकी सभी कार्ड जारी करने पर बैंक ने सर्विस चार्ज लेने का ऐलान कर दिया है। 1 जून से बैंक मास्टर और वीजा कार्ड इश्यू करने पर सर्विस चार्ज लेगा।





