राम नगरी अयोध्या में अखिलेश यादव का 45 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम सादगी के साथ समाप्त

फैजाबाद. राम की नगरी अयोध्या में पिछले 1 जुलाई से चल रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मोत्सव सादगी के साथ समाप्त हो गया. सामाजिक सेवा और एकता भाईचारे के धागे को एक सूत्र में पिरोय हुए पूरे भारत वर्ष में बनाया जाने वाला अपने आप में एक इकलौता जन्मोत्सव कार्यक्रम है.

जितने वर्ष के अखिलेश यादव पूरे होते है उतने दिन ये जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होते है. रक्तदान से शुरू होकर ये कार्यक्रम भंडारा, गरीब असहाय को वस्त्र वितरण, गरीबों असहायों को भोजन, पौध-रोपण और वितरण सहित कई कार्य इस जन्मोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत सामाजिक समरसता को बरबस ही जनता के दिल को छू लेते है.
डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू के द्वारा आयोजित होने वाले इस वृहद जन्मोत्सव कार्यक्रमों को समाजवादी पार्टी भी गम्भीरता से लेती है. अब तक इस कार्यक्रमों में अखिलेश यादव के भाई और सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र के भाई तारकेश्वर मिश्र, पूर्व कैबेनेट मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व कैबनेट मंत्री राम मूर्ति वर्मा, पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व सभापति राम शक्ल यादव सहित तमाम वरिष्ठ नेताओ की फौज इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होती है.

पिछले 4 वर्षों से आयोजित होने वाले इस वृहद जन्मोत्सव कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के युवा नेता और जनेश्वर मिश्र सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू अखिलेश यादव जी को अपना आदर्श मानते है.

डॉ आशीष पाण्डेय दीपू के द्वारा आयोजित होने वाले इस वृहद जन्मोत्सव कार्यक्रमों को समाजवादी पार्टी भी गम्भीरता से लेती है . अब तक इस कार्यक्रमों में अखिलेश यादव जी के भाई और सांसद धर्मेंद्र यादव जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय जी, छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र जी के भाई तारकेश्वर मिश्र जी, पूर्व कैबेनेट मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व कैबनेट मंत्री राम मूर्ति वर्मा, पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व सभापति राम शक्ल यादव जी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओ की फौज इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होती है.

खांटी समाजवादी नेता और अयोध्या के पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय के पुत्र डॉ आशीष पाण्डेय दीपू इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में अब तक 400 नौजवानों से रक्तदान करवा चुके है .
चाहे युवक हो चाहे युवती इन रक्तदान शिविरों में अखिलेश यादव जी के नाम पर हर साल सैकड़ों नौजवान रक्तदान करते है. अब तक डॉ आशीष पाण्डेय दीपू रक्तदान शिविर के आयोजन से सैकड़ों ज़रूरतमंदों की जान बचा चुके है और आम जनमानस में अपने इन कार्यक्रमों की बदौलत जनता के दिल में जगह बनाने में कामयाब हो रहे है.

डॉ आशीष कहते है की श्री अखिलेश यादव जी की प्रेरणा से ये सामाजिक कार्यक्रम वृहद स्तर पर सफलता पूर्वक चलाये जाते है. इन जन्मोत्सव कार्यकर्मों के सफल आयोजन के लिये डॉ आशीष पाण्डेय दीपू अपनी टीम के सदस्यों भूपेन्द्र पाण्डेय, आचार्य हनुमान प्रसाद पाण्डेय, मोनू पाठक, अभिनव चतुर्वेदी, अंशुसिब्बल, कुलदीप तिवारी, मौ साहीक, राकेश यादव, भारती सिंह को धन्यवाद देते है.





