अखिलेश नहीं भरेंगे NPR तो नहीं लड़ सकेंगे चुनाव : संजीव बालियान

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता संजीव बालियान ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पर बड़ा हमला बोला है। अभी अखिलेश यादव ने कुछ दिनों पहले नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) का फॉर्म नहीं भरने की बात कही थी। अखिलेश के इसी बयान पर संजीव बालियान ने सहारनपुर के गांधी पार्क में बोलते हुए कहा है कि अगर अखिलेश यादव एनपीआर नहीं भरेंगे तो वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
संजीव बालियान ने आज रविवार को सहारनपुर के गांधी पार्क में बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव अगर एनपीआर नहीं भरेंगे तो वह चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। कानूनी तौर पर यही नियम है, जो नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि समाजवादी पार्टी (एसपी) एनआरसी और एनपीआर का विरोध कर रही है।
बता दें समाजवादी पार्टी एनआरसी और एनपीआर का विरोध कर रही है। अखिलेश ने कहा था कि ‘हम संविधान बचाना चाहते हैं लेकिन जिनसे मुकाबला है, वे संविधान को कुछ नहीं समझते। नौजवानों को रोजगार चाहिए या एनपीआर?’ अखिलेश ने कहा कि हम नागरिक हैं या नहीं यह बीजेपी नहीं तय करेगा। महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रास्ता दिखाया था। उन्होंने कुछ कार्ड जला दिए थे। यहां हम पहले होंगे जो फॉर्म नहीं भरेंगे, मैं कोई फॉर्म नहीं भरने जा रहा।





