अखिलेश-तेजस्वी कॉन्फ्रेंस : BJP का UP और Bihar में बिलकुल हो चुका है सफाया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कल रविवार को ही तेजस्वी यादव लखनऊ आ गए थे जिसके बाद उन्होने बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती से भेंट की और आशीर्वाद लिया। गठबंधन को आगे बढ़ाने के लिए और सपा-बसपा गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल को भी मिलना चाहते है। जिसके लिए आज तेजस्वी यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मिले।
RJD leader Tejashwi Yadav in Lucknow: I congratulate Mayawati ji and Akhilesh ji for forging this alliance in national interest. It was necessary in light of the situation in the country right now. Those who were slaves of British are in power right now pic.twitter.com/GcVwD3nryq
— ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2019
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी का माहौल है, आज देश में नौजवान बेरोजगार है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी ने जो कल्पना की थी, वह अब जाकर साकार हुई है, हमने अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती जी को बधाई दी है। जो अंग्रेजों के गुलाम रहे वो आज देश की सत्ता पर काबिज हो चुके हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि संघ के एजेंडे पर आज संविधान से छेड़छाड़ हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी-बिहार से बीजेपी का सफाया तय है।
ये भी पढ़ें:-बुआ से मिलने लखनऊ आया एक और बबुआ, पैर छू लिया आशीर्वाद
तेजस्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80, बिहार की 40 और झारखंड की करीब 14 सीटें अगर बीजेपी को मात देती हैं तो वह ऑटोमेटिक ही 100 सीटों से कम पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने बड़े-बड़े सपने दिखाने के काम किए, बिहार के चुनाव में बोली लगाई गई। लेकिन जो स्पेशल पैकेज का ऐलान किया गया, उसका कुछ नहीं हुआ।
तेजस्वी ने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव ने जो कदम उठाया है, उससे देश नागपुरिया कानून से बच जाएगा। उन्होंने कहा कि सीबीआई-ईडी अब बीजेपी के पार्टनर हैं, लालू जी भी इसी वजह से जेल में हैं।





