अखिलेश का हमला- भाजपा की रणनीति, सोशल मीडिया, नफरत और पैसा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिये जहां पार्टियां जमीनी स्तर पर चुनावी मैदान में जीत हासिक करने में जुटी हैं वहीं सोशल मीडिया भी इसमें अहम भूमिका निभा रहा है। पार्टि के बीच ट्विटर पर वार और पलटवार का मुक़ाबला चल रहा है। बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की नौंवी सूची और 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर हमला बोला है।
ये भी पढ़ें :-पीएम मोदी के गढ़ में सीएम योगी आज करेंगे विजय संकल्प सभा
आपको बता दें अखिलेश ने ट्वीट किया कि भाजपा की चुनावी रणनीति में तीन बातें अहम हैं। एक- सोशल मीडिया, दूसरा- नफरत और तीसरा, पैसा।वहीँ ये भी लिखा इन चुनाव में भाजपा के तीन मुद्दे हैं- विपक्ष, विपक्ष और चौकीदार। पिछले पांच साल में भाजपा की उपलब्धियां- भीड़तंत्र, किसानों का अपमान और बेरोजगारी रही हैं।

– भाजपा के चुनावी मुद्दे:
1) विपक्ष 2) विपक्ष 3) चौकीदार
भाजपा के प्रचारक:
1) राज्यपाल 2) सरकारी एजेंसियां 3) मीडिया
– भाजपा की चुनावी रणनीति:
1) सोशल मीडिया 2) नफ़रत 3) पैसा
– भाजपा के 5 साल की उपलब्धि :
1) भीड़तंत्र 2) किसानों का अपमान 3) बेरोज़गारी pic.twitter.com/ptKHIjdvHS
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 26, 2019

ये भी पढ़ें :-BJP ने किया स्टार प्रचारकों का ऐलान, आडवाणी और जोशी का नाम का लिस्ट में नाम नही 
जानकारी के मुताबिक इसके पहले सोमवार को अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि चारों तरफ अराजकता का माहौल है। शिक्षा माफिया, खनन माफिया, अपराध माफिया के हाथों में कानून कैद है। भाजपा राज में अपराधिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

Back to top button