अंडमान के हैवलॉक में भारी बारिश और तूफ़ान के चलते फंसे 800 पर्यटक

अंडमान के हैवलॉक द्वीप में भारी बारिश और तूफान के चलते करीब 800 पर्यटक फंस गए हैं। इन पर्यटकों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू किया है।

पीएम मोदी का सबसे बड़ा ऐलान, खुशी से उछल जाएंगे सभी देशवासी

अंडमान के हैवलॉक में भारी बारिश और तूफ़ान के चलते फंसे 800 पर्यटक

स्‍थानीय प्रशासन ने नेवी से रेस्‍क्‍यू के लिए मदद मांगी और देर रात से ही नेवी रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में जुट गई है। नेवी ने कहा है कि चार जहाज रेस्‍क्‍यू के लिए यहां पहुंच चुके हैं। फंसे पर्यटकों को हैवलॉक से अंडमान लाने की कोशिश जल्‍द शुरू की जाएगी।

बड़ीखबर: नाेटबंदी पर ये बड़ी बात बोल गए पीएम, जनता हो जाएगी नाराज

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन के कारण अंडमान में भारी बारिश हो रही है। इस कारण पर्यटकों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी।

हालात की गंभीरता को समझते हुए भारतीय नेवी ने चार जहाज को टूरिस्टों को वहां से निकालने के लिए भेजा है। टूरिस्ट अंडमान के हेवलॉक द्वीप में फंसे हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, पर्यटकों को हेवलॉक से पोर्टब्लेयर ले जाया जाएगा। बारिश के चलते उड़ानें भी प्रभावित हुई है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Back to top button